
उज्जैन। न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष से भी भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष के माध्यम से आप कई समस्याओं के समाधान जान सकते हैं, साथ ही ये भी जान सकते हैं कि आपकी भाग्योदय किस साल में होगा। ये सब जानने के लिए आपको अपनी जन्म तारीख पता होनी चाहिए, जिससे कि आपका मूलांक निकाला जा सके।
ऐसे जानें अपना मूलांक
यदि आपकी जन्म तारीख 1 से 9 के बीच है तो यही आपका मूलांक हुआ। और यदि आपकी जन्म तारीख 10 से 31 के बीच है तो इन दोनों अंकों का जोड़ आपका मूलांक होगा, जैसे- यदि आपकी जन्म तारीख 23 है तो आपका मूलांक हुआ 5।
1. मूलांक 1 वालों का भाग्यशाली वर्ष 22वां होता है। इसी साल इन्हें सफलता मिलने लगती है।
2. मूलांक 2 वालों के लिए 24वां साल शुभ फल व उन्नति देने वाला होता है।
3. मूलांक 3 वालों की किस्मत के सितारे 32वें साल में चमकते हैं।
4. मूलांक 4 वालों के लिए 36 व 42वां साल बहुत खास फल देने वाले होते हैं।
5. मूलांक 5 वालों के लिए 32वां साल अच्छा होता है। इसी समय इनकी किस्मत चमकती है।
6. मूलांक 6 वालों के लिए 25वां साल उन्नति व सफलता लेकर आता है।
7. मूलांक 7 वालों के लिए 38 व 44वां साल शुभ फल देने वाला होता है।
8. मूलांक 8 वालों की किस्मत 36 व 42वें साल में चमकती है। धन लाभ होता है।
9. मूलांक 9 वालों के लिए 28वां साल बहुत शुभ होता है, पैसा व नाम मिलता है।
Aaj Ka Rashifal, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा—यहां सबसे सटीक जानकारी पढ़ें। इसके साथ ही विस्तृत Rashifal in Hindi में जीवन, करियर, स्वास्थ्य, धन और रिश्तों से जुड़े रोज़ाना के ज्योतिषीय सुझाव पाएं। भविष्य को बेहतर समझने के लिए Tarot Card Reading के insights और जीवन पथ, भाग्यांक एवं व्यक्तित्व को समझने हेतु Numerology in Hindi गाइड भी पढ़ें। सही दिशा और सकारात्मक मार्गदर्शन के लिए भरोसा करें — Asianet News Hindi पर उपलब्ध विशेषज्ञ ज्योतिष कंटेंट पर।