Makeup For Hot and Humid Climates: बारिश में नहीं बहेगा मेकअप, बस अपनाएं एक्सपर्ट के 5 स्मार्ट हैक

Published : Jul 16, 2026, 12:30 PM IST
Makeup hacks for humid weather

सार

Makeup For Hot and Humid Climates: बारिश और उमस में मेकअप जल्दी खराब हो जाता है? जानिए एक्सपर्ट के बताए 5 आसान मेकअप हैक्स, जिनकी मदद से मानसून में भी आपका मेकअप रहेगा फ्रेश, स्मज-फ्री और लंबे समय तक टिकाऊ। टिंटेड सनस्क्रीन, वॉटर ब्लश और लिप टिंट जैसे स्मार्ट टिप्स अपनाएं।

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं मेकअप को टिकाए रखना सबसे बड़ा चैलेंज बन जाता है। उमस, पसीना और बारिश की नमी की वजह से फाउंडेशन पैची हो जाता है, आई मेकअप फैलने लगता है और लिपस्टिक भी जल्दी फीकी पड़ जाती है। अगर आप चाहती हैं कि बारिश के मौसम में भी आपका मेकअप घंटों तक फ्रेश और नैचुरल दिखे, तो कुछ आसान और एक्सपर्ट-रिकमेंडेड टिप्स अपनाकर बारिश के दिनों के लिए परफेक्ट मेकअप लुक पा सकते हैं। सही प्रोडक्ट्स और सही तरीका आपके मेकअप को स्मज-फ्री और लॉन्ग-लास्टिंग बना सकती है।

लाइटवेट मॉइस्चराइजर से करें शुरुआत

 

मानसून में त्वचा पहले से ही नमी बनाए रखती है, इसलिए हैवी मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरा ऑयली दिखता है। अपने रेगुलर लाइटवेट मॉइस्चराइजर का यूज करें ताकि स्किन हाइड्रेट रहे और मेकअप स्मूद तरीके से सेट हो। इससे बेस हल्का और लंबे समय तक सेट रहता है।

इसे भी पढ़ें- मेकअप क्रैकी और केकी न हो इसके लिए अपनाएं ये 5 हैक्स

फाउंडेशन की जगह टिंटेड सनस्क्रीन चुनें

बारिश के मौसम में हैवी फाउंडेशन और कंसीलर जल्दी पैची हो सकते हैं। इनके बजाय टिंटेड सनस्क्रीन लगाना बेस्ट ऑप्शन है। यह स्किन को हल्का कवरेज देने के साथ-साथ सन प्रोटेक्शन भी देता है और चेहरे को नैचुरल, फ्रेश लुक देता है।

वॉटर टिंटेड ब्लश से पाएं नैचुरल ग्लो

क्रीम या पाउडर ब्लश उमस में जल्दी फैल सकते हैं। वॉटर टिंटेड ब्लश त्वचा में आसानी से ब्लेंड हो जाता है और लंबे समय तक टिका रहता है। इससे चेहरे पर हल्का, नैचुरल और फ्रेश ग्लो बना रहता है।

आइब्रो के लिए जेल का करें इस्तेमाल

मानसून में पाउडर या क्रीम बेस्ड आइब्रो प्रोडक्ट्स स्मज हो सकते हैं। आइब्रो जेल बालों को सेट रखता है और पूरे दिन उन्हें शेप में बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपका फेस फ्रेम हमेशा साफ और डिफाइंड दिखाई देता है।

लिपस्टिक से पहले लगाएं लिप टिंट

अगर आप चाहती हैं कि होंठों का रंग लंबे समय तक बना रहे, तो पहले लिप टिंट लगाएं और उसके ऊपर अपनी पसंदीदा लिपस्टिक अप्लाई करें। इससे लिपस्टिक हल्की होने पर भी होंठों पर रंग बना रहता है और बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ती।

इसे भी पढ़ें- 5 Minute Makeup Hacks: पांच मिनट में रेडी ! फॉलो करें क्विक मेकअप ट्रिक

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

भगवान जगन्नाथ से जुड़े 50 बच्चों के नाम, हर नाम का अर्थ भी है खास
सूट के नेकलाइन से दिखाएं नजाकत, पसंद किए जाने वाले 6 फैंसी डिजाइन