5 Minute Quick Makeup Routine: पांच मिनट में नेचुरल मेकअप कैसे करें ? जानें ऑफिस, कॉलेज और आउटिंग के लिए आसान टिप्स, जो चेहरे को हेल्दी और ग्लोइंग दिखाएंगे।

How to do Makeup in 5 Minutes: ऑफिस जाना हो या फिर आउटिंग पर, मेकअप के बिना महिलाएं घर के बाहर पैर भी नहीं रखती हैं। अगर आप भी तैयार होने के चक्कर में हमेशा लेट हो जाती हैं तो 5 मिनट का मेकअप रूटीन का आसान करेगा। इसके लिए जरूरत है सही प्रोडक्ट्स और स्मार्ट टेक्निक अपनाकर आप नेचुरल फ्रेश और लॉन्ग लास्टिंग लुक पा सकती हैं।

5 मिनट में मेकअप कैसे करें ?

मेकअप शुरू करने से पहले फेस प्रिपेयर करना जरूरी है। सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेशवॉश से क्लीन करें, प्रॉपर मॉइश्चराइजर लगाएं और SPF लगाना मत भूलें। ऐसा करने से स्किन लंबे वक्त हाइड्रेट रहती है और चेहरा भी फ्रेश ग्लो करता है।

फाउंडेशन की बजाय Tint का यूज

हैवी फाउंडेशन की बजाय आप, BB Cream, CC Cream, या स्किन टेंट लगाएं। इन्हें उंगलियों से ब्लेंड करना आसान होता है और यह कुछ ही समय में फ्लॉलेस नेचुरल लुक देता है। बाजार में 300-400 रु. तक इन प्रोडक्ट को आसानी से खरीदा जा सकता है।

कंसीलर का इस्तेमाल करना ऑप्शनल

अगर डार्क सर्कल, पिग्मेंटेशन या पिंपल्स हैं तो तो केवल उन्हीं जगहों पर कंसीलर लगाएं। अगर आपके स्किन क्लियर है तो नॉर्मल स्किन टेंट से काम चल जाएगा, साथ ही आप मोटी लेयर वाला कंसीलर भी मिस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Dhoop Batti Cones: घर पर धूपबत्ती बनाने का तरीका, 100% मिलेगी नेचुरल खुशबू

3 प्रोडक्ट से करें मेकअप कंप्लीट

अगर आपके पास तैयार होने के लिए समय बिल्कुल कम है तो आप Lip & Cheek Tint, Mascara, Brow Gel सबसे अच्छे फ्रेंड साबित हो सकते हैं। लिंप एंड चीक टिंट गालों और होंठों पर इस्तेमाल करें, इससे फेस नेचुरल और हेल्दी लगता है। ब्रोज को ऊपर की ओर सेट करते हुए ब्रो जेल से सेट करें। लास्ट में कोट वॉटरप्रूफ मस्कारा लगाकर लुक कंप्लीट करें।

ये भी पढ़ें- Indian Embroidery: बंजारा से गोंड कढ़ाई तक, MP के 6 खूबसूरत कढ़ाई वर्क

मेकअप लॉन्ग लास्टिंग कैसे बनाएं ?

ड्राई स्किन पर मेकअप पूरी दिन टिक जाता है लेकिन सबसे ज्यादा प्रॉब्लम ऑयली स्किन वालों को होती है। पूरे चेहरे पर पाउडर लगाने की बजाय T-Zone (माथा, नाक और चिन) पर हल्का कॉम्पैक्ट लगाएं। इसके बाद सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल करें। इससे मेकअप पसीने और नमी के बीच लंबे समय तक फ्रेश बना रहेगा।

मेकअप का 2-3 रूल याद रखें

जल्दी तैयार होने के लिए पूरे फेस पर फोकस करने की बजाय 2-3 फीचर्स को हाइलाइट करने पर फोकस करना चाहिए। जैसे, ग्लोइंग स्किन, नेचुरल लिप्स या फ्रेश स्किन। इससे कम समय में प्रोफेशनल और बैलेंस्ड लुक पाया जा सकता है।

5 मिनट मेकअप टिप्स

  • बहुत ज्यादा फाउंडेशन मत लगाएं
  • ब्रश की बजाय उंगलियों का यूज करें
  • रात में मेकअप हटाएं
  • ज्यादा प्रोडक्ट की बजाय 2-3 चीजों का इस्तेमाल करें
  • स्किन प्रिप्ररेशन करना न भूलें