
नेचुरल फेस लुक के लिए अगर आप ब्लश का यूज करती हैं, तो उसे सही तरह से इस्तेमाल करना सीख जाएं। ब्लश केवल चेहरे को चमकाता नहीं है बल्कि फ्रेश, यंग, स्लिम या ग्लोइंग लुक देता है। फेस के शेप और रंग के हिसाब से ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है। आपको भी अपनी स्किन टाइप और मेकअप स्टाइल के हिसाब से सही ब्लश का इस्तेमाल करना चाहिए। चेहरे के एक्सप्रेशंस को बदलने का काम ब्लश करता है। आइए जानते हैं कि किस तरह की स्किन में कैसा ब्लश बेस्ट रहता है और इसे कैसे लगाया जाता है।
सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पाउडर ब्लश ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेस्ट माना जाता है। मैट या सॉफ्ट फिनिश मेकअप के लिए पाउडर ब्लश का यूज करें। इससे मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है और चेहरे को फ्रेश और क्लीन लुक मिलता है।
अगर आपकी स्किन ड्राई और नॉर्मल है, तो क्रीम बेस वाला ब्लश स्किन में आसानी से ब्लेंड हो जाएगा। ऐसा ब्लश इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी और हाइड्रेटेड रहती है।
आजकल लिक्विड ब्लश खूब ज्यादा ट्रेंड में है क्योंकि यह सभी स्किन टाइप के लिए परफेक्ट होता है। इसको लगाने से चेहरे को नेचुरल पिंक लुक मिलता है, जो लंबे समय तक टिका रहता है। यह स्किन को फ्रेश दिखाता है और कम मात्रा में इस्तेमाल करने से ही चेहरा ग्लोइंग दिखने लगता है।
और पढ़ें: Wall Clock Craft: पुरानी घड़ी से वॉल डेकोरेशन, 5 DIY डेकोर हैक्स
पानी जैसा हल्का फॉर्मूला यूज करना चाहती हैं, तो टिंट ब्लश आपके लिए है। यह लिपस्टिक जैसी स्टिक में मिलता है और आसानी से कही भी कैरी किया जा सकता है। मेकअप में हल्का ड्यूई फिनिश चाहिए, तो टिंट ब्लश यूज करें।
बिना किसी चमक के चेहरे में पिंक ग्लो चाहती हैं, तो मैट ब्लश का यूज करें। ऑयली स्किन में प्रोफेशनल मेकअप लुक चाहिए, तो आप मैट ब्लश का यूज कर सकती हैं। इससे फेस को शार्प लुक मिलता है।
और पढ़ें: ब्लाउज की पतली सिंपल स्ट्रेप के बजाय 8 मॉर्डन डिजाइन देंगे हटकर लुक
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.