
घर की खूबसूरती केवल फर्नीचर, पेंट या फिर महंगे-महंगे एक्सटीरियर से नहीं होती है। कई बार छोटी सी चीज पूरे कमरे का लुक बदलकर रख देती है। अगर आपने भी हाल में मकान बनवाया है और डेकोरेशन आइटम खरीदने के लिए बजट नहीं है तो सस्ता और सस्टेनबल विकल्प अपनाते हुए वॉल वॉच डेकोर करें। जहां, आप पुरानी घड़ी को नया अंदाज लेकर दीवारों पर लगा सकते हैं। यह केवल समय ही नहीं बताएगी बल्कि घर को शोभा बढ़ाने में भी कमी नहीं रखेगी। इस आर्टिकल में देखें ऐसे कुछ आइडियाज जो आशियाने को एलिगेंट और ट्रेंडी लुक देने में मदद करेंगे।
यह घड़ी घर को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश वाइब देगी। इस तैयार करने के लिए, आप कार्डबोर्ड या MDF बोर्ड, पुरानी गोल चलती हुई घड़ी और अलग-अलग रंगों की लेस और साड़ी बॉर्डर लें। सबसे पहले घड़ी को के साइड का कार्डबोर्ड काट लें और उसमें चारों तरफ पंखुडी जैसा शेप दें, बीच में गोल छेद करें ताकि घड़ी को आसानी से फिट किया जा सके। अब अंदर की तरफ ग्लू गन की हेल्प से एक-एक लेयर में लेस चिपकाते जाएं। आखिर हिस्से में बड़ा सा साड़ी का बॉर्डर लगा दें। जब ये सूख जाए तो बीच में घड़ी फिक्स करें। इसे लिविंग रूम से बेडरूम की खाली दीवार पर लगा सकते हैं।
पुरानी घड़ी को एस्थेटिक और क्यूट वाइब देने के लिए यह DIY बेस्ट है। सबसे पहले ब्लैक या बॉर्डर वाली घड़ी लें और ऊंचाई के हिसाब से दीवार पर टांग दें। अब एयर ड्राई क्लें और इसमें थोड़ा सा फेविकोल मिलाकर तनों और टहनियों से पेड़ बनाएं। इसमें अलग-अलग रंग की क्ले से छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फ्लावर बनाकर चिपका दें। घर को फ्लोरल और वाइब्रेंट लुक देने के लिए इसे चुना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- हेयर कंडीशनर बनाए घर पर, रूखे-बेजान बालों के लिए DIY रेसिपी
पेंट से लेकर क्ले यूज करने के लिए वक्त नहीं है तब भी आप वॉच डेकोर कर सकती हैं। इसके कुछ नहीं बल्कि मजबूत जूट रस्सी की आवश्यकता होगी। इसे आप कार्डबोर्ड के टुकड़े पर 3-4 लेयर में लपेटें और बीच में छेदकर वॉच फिट कर दें। अब इसमें नीचे की ओर कई सारी लटकन के साथ फुंदी लगाएं। इसमें छोटे-छोटे कशीदाकारी वाले फूल लगे हैं, आप इसे मोती या फिर लेस के रिप्लेस कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Best Face Primer: ऑयली, ड्राई या सेंसेटिव स्किन ? 2 मिनट में सेलेक्ट करें प्राइमर
कमरे के साथ किचन में भी घड़ी होना जरूरी है। ताकि हर कम समय से हो सके। अब किचन ऐसी जगह है जहां पर हर किसी के मन का खाना बनता है। ऐसे में आप भी इसे तैयार करें। किसी रंग की घड़ी के साथ किचन यूटिएंसशेल्स को भी पेंट ब्लैक मेटेलिक पेंट से कलर कर दें। अब इसे सूखने रख दें। कार्डबार्ड लें और इसमें वायर या फिर रस्सी की मदद से चम्मचों को बांध दें, ताकि ये खुले न। अब बीच में होल कर घड़ी फिट करें।
अगर आप कार्डबोर्ड या फिर कोई एक्सट्रा बेस नहीं बनाना चाहती हैं तो इसे आर्ट एंड क्रॉफ्ट को विकल्प बनाएं। इसमें घड़ी पर सीधे कशीदाकारी डिजाइन पर बने हुए फूलों को ग्लू की मदद से फिट किया गया है, जबकि दूसरी साइड पर छोटे-छोटे मोती खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.