How to Make Hair Conditioner at Home: बालों की सॉफ्टनेस और शाइन बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं हेयर कंडीशनर। जानें कंडीशनर लगाने का सही तरीका, फायेद, नुकसान, कितने देर लगाएं और जरूरी जवाब।

बालों को हेल्दी और शाइनी दिखाने के लिए केवल ऑयलिंग और शैंपू काफी नहीं होता है। बाजार में तमाम तरह के हेयर कंडीशनर भी हैं जो हेयर को एक्सट्रा मॉश्चराइज करने का दावा करते हैं। अगर आप भी फ्रिज बालों से परेशान हैं और कई टाइप के कंडीशनर इस्तेमाल कर थक चुकी हैं तो यह आर्टिकल खास है। जहां हम लेकर आए हैं घर पर बना DIY कंडीशनर, जो न केवल हेयर को हेल्दी रखेगा, बल्कि कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा। आइए जानते हैं कंडीशनर की आसान रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुड़हल के फूलों से बनाएं कंडीशनर

रूखे और बेजान बालों के लिए यह DIY कंडीशनर रामबाण की तरह काम करता है। इसमें गुहड़ल के फूलों के साथ अलसी के बीजों का इस्तेमाल होता है, जो बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

  • 2 कप RO का पानी
  • 2 चम्मच अलसी सीड
  • एक चौथाई कप गुड़हल के फूल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 1 चम्मच शिया बटर

कैसे बनाएं ? एक बाउल में 2 कप पानी में अलसी के बीज और गुहड़ल के फूलों को भिगोकर 5-10 मिनट के लिए रख दें। आप चाहे तो रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। अब इसे गैस पर लो फ्लेम में तब तक पकाएं जब तक यह चिपचिपे फॉर्म में नहीं आ जाता। गैस बंद कर किसी भी ग्लास का कटोरी में इसका पानी निकाल लें और ठंडा होने रख दें। जब यह बिल्कुल नॉर्मल टंप्रेचर पर आ जाए तो आप शिया बटर और एक विटाइमिन ई कैप्सूल डालकर ब्लेंडर करें। ध्यान रहें, इसे तब तक ब्लेंड करना जब तक ये क्रीमी टेक्सचर में न आ जाए। आप इसे हर हफ्ते या फिर 10-15 दिन में इस्तेमाल कर सकती हैं।

ये भी पढे़ं- Best Face Primer: ऑयली, ड्राई या सेंसेटिव स्किन ? 2 मिनट में सेलेक्ट करें प्राइमर

ये भी पढ़ें- Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

बालों में कंडीशनर कब लगाया जाता है?

बालों से गंदगी और तेल हटाने का काम शैंपू करता है तो इसे नरिश करने के जिम्मा कंडीशनर का होता है। यह बालों को नमी देने के साथ मुलायम बनाता है। कंडीशनर शैंपू के बाद लगाया जा जाता है। इसे कभी भी स्कैल्प पर मत इस्तेमाल करें। इसकी बजाय हमेशा बालों की लंबाई पर सिरों पर लगाएं।

कंडीशनर कितनी देर तक लगाना चाहिए ?

ज्यादातर हेयर कंडीशनर 2-5 मिनट टाइम लीमिट के साथ आते हैं। हालांकि अगर आप डीप हाइड्रेटिंग कंडीशनर या हेयर मास्क लगा रहे हैं तो इन्हें 15-30 मिनट के लिए बालों पर लगाकर छोड़ दें। या फिर प्रोडक्ट पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

क्या कंडीशनर लगाने से बाल सफेद होते हैं ?

कंडीशनर लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं। अभी तक ऐसे कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं। आनुवंशिक कारण, विटामिन, मिनरल की कमी, या स्वास्थ्य समस्याएं वाइट हेयर का कारण बन सकती हैं।

कंडीशनर के फायदे और नुकसान?

फायदे

  • बाल मुलायम और स्मूद लगते हैं
  • बालों का रूखापन कम होता है
  • बालों को सुलझाना आसान हो जाता है
  • बालों की चमक और नमी बनी रहती हैं

नुकसान

  • कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल बालों को चिपचिपा बना सकता है
  • कंडीशनर सही न वॉश किया जाए तो बाल रूखे और बेजान दिखते हैं
  • गलत हेयर टाइप के लिए चुना कंडीशनर खराब रिजल्ट देता है