Homemade Hydration Drink: कौन सी सब्जी स्किन को हाइड्रेट करती हैं ? जानिए हाइड्रेशन सूज बनाने का आसान तरीका, स्किन हाइड्रेशन और Hyaluronic Serum में अंतर विस्तार से।
स्किन केयर टेक्नोलॉजी दुनिया में तेजी से आगे से बढ़ रही है। हर कोई खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट, सीरम और उपकरणों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन, आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो प्रोडक्ट बेस चीजें लगाने की बजाय नेचुरल फूड्स से चेहरे को चमकाने में विश्वास रखते हैं। आजकल हाइड्रेशन के लिए हॉयलूरॉनिक एसिड खूब पसंद किया जा रहा है। इसे लेने जाओ तो 30ml की बोतल 500-600 रु. से नीचे मिलती, लेकिन कहा जाए कि सीरम से मिलने वाला हाइड्रेशन आप घर में मौजूद एक सब्जी से पा सकते हैं तो क्या कहेंगे, जो बाजार में 30-50 रु. किलो मिल जाती है। आइए जानते हैं कि घर में कैसे ड्रिंकिंग ‘सीरम’ बना सकते हैं।

भिंडी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन
यह सब्जी कोई और नहीं बल्कि भिंडी हैं जिसे ईटेबल हाइड्रेशन फूड भी कहते हैं। यह प्राकृतिक जेल, फाइबर और पानी से भरपूर होती है। भिंडी ने केवल शरीर को हाइड्रेट रखती है बल्कि स्किन की चमक भी देती है। जबकि Hyaluronic Serum स्किन की ऊपरी परत में नमी बनाए रखने का काम करता है। यानी सीरम स्किन को बाहर से हाइड्रेट करता है तो भिंडी अंदर से। हालांकि भिंडी हॉयलूरोनिक एसिड का विकल्प नहीं है लेकिन आहार और पर्याप्त पानी के साथ इसे लेने से स्किन ग्लोइंग हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Rubber Slippers Makeover: रंग छोड़ चुकी रबर चप्पल लगेगी ब्रांडेड, 5 DIY आइडियाज
भिंडी से तैयार करें हाइड्रेशन ड्रिंक
- 1-4 भिंडी को छोटा-छोटा कर टुकड़ों में काट लें
- इसे एक पानी के ग्लास में डालकर भीगने रख दें
- रात भर फ्रिज में रखें
- सुबह खाली पेट सेवन करें
ये भी पढ़ें- एक बार खरीदों सालों पहनों, हरियाणवी कड़ा पायल के 9 डिजाइन
भिंडी से बनी ड्रिंक पाने के फायदे
- भिंडी में मौजूद म्यूसिलेज जेल और पानी फेस-शरीर को हाइड्रेट रखता है
- इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन बनने में मदद करते हैं
- भिंडी स्किन के साथ गट हेल्थ के लिए भी फायदमेंद हैं
- विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
नोट- भिंडी का पानी पीने से केवल स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग नहीं दिखेगी। इसके फायदे हेल्दी फूड, वॉटर इनटेक, अच्छी नींद और लाइफस्टाइल पर भी निर्भर करते हैं।
