क्या आप घर के फ्रंट को स्टाइलिश और वास्तु फ्रेंडली बनाना चाहते हैं? देखें 5 ऐसे हाउस फ्रंट डिजाइन आइडियाज, जो पॉजिटीव एनर्जी बढ़ाने, घर की खूबसूरती निखारने और मॉडर्न लुक देने में मदद कर सकते हैं। नए घर और रेनोवेशन दोनों के लिए बेहतरीन सुझाव।
घर का फ्रंट डिज़ाइन सिर्फ सुंदर दिखने के लिए नहीं होता, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह पॉजिटीव एनर्जी के प्रवेश का मुख्य द्वार भी माना जाता है। सही दिशा, रंग, हरियाली और डिजाइन एलिमेंट्स का सही उपयोग घर में सुख-समृद्धि और शांति का माहौल बना सकता है। अगर आप नया घर बनवा रहे हैं या पुराने घर का फ्रंट एरिया मॉडर्न और वास्तु फ्रेंडली बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान डिजाइन आइडियाज आपके घर की खूबसूरती के साथ-साथ पॉजिटिव वाइब्स भी बढ़ा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं 5 वास्तु फ्रेंडली हाउस फ्रंट डिजाइन के बारे में, जो स्टाइलिश होने के साथ शुभ भी माने जाते हैं।
26
मेन गेट को बनाएं अट्रैक्टीव
घर का मुख्य दरवाजा मजबूत, साफ और आकर्षक होना चाहिए। लकड़ी का मुख्य द्वार वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। मेन डोर के आसपास अच्छी रोशनी रखें और गंदगी या टूटे-फूटे सामान से बचें। इससे पॉजिटीव एनर्जी का फ्लो अच्छा माना जाता है और घर का पहला प्रभाव भी शानदार बनता है।
36
हरियाली से सजाएं फ्रंट एरिया
घर के सामने छोटे पौधे, हरी घास और रंग-बिरंगे फूल लगाने से फ्रंट एरिया अट्रैक्टीव दिखता है। वास्तु के अनुसार हरियाली पॉजिटीव माहौल बनाने में मदद करती है। पौधों की रोजाना देखभाल करें ताकि सूखे या मुरझाए पौधे न रहें।
46
हल्के और सॉफ्ट रंगों का करें इस्तेमाल
घर के बाहरी हिस्से में सफेद, क्रीम, हल्का बेज, हल्का पीला या पेस्टल शेड्स जैसे रंग अपनाने से घर खुला, शांत और प्रीमियम लुक देता है। ये रंग नेचुरल लाइट को बेहतर तरीके से रिफ्लेक्ट करते हैं और फ्रंट एलिवेशन को ज्यादा अट्रैक्टीव बनाते हैं।
56
सुंदर नेमप्लेट और वार्म लाइटिंग लगाएं
मेन गेट के पास साफ-सुथरी और स्टाइलिश नेमप्लेट लगाने के साथ वार्म एलईडी लाइट्स यूज करें। शाम के समय यह घर को एलिगेंट लुक देता है और एंट्री एरिया को अट्रैक्टीव लुक देता है। अच्छी रोशनी सेफ्टी और सुंदरता दोनों के लिए अच्छा होता है।
घर के सामने अनावश्यक सामान, कबाड़ या बेकार की चीजें न रखें। ओपन और व्यवस्थित फ्रंट एरिया घर को बड़ा और प्रीमियम दिखाता है। यदि जगह हो तो छोटा वॉकवे, पत्थरों की पाथवे डिजाइन या सिंपल बैठने की जगह बना सकते हैं, जिससे घर का फ्रंट और भी स्टाइलिश नजर आता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.