मानसून में रंग-बिरंगी रहेगी बगिया, बारिश के मौसम के लिए बेस्ट 5 फूल वाले पौधे

Published : Jun 25, 2026, 07:15 PM IST

Monsoon Flowering Plants: मानसून में कौन से फूल वाले पौधे सबसे अच्छे माने जाते हैं? क्या बारिश के मौसम में गमलों में फूल उगाए जा सकते हैं? मानसून में पौधों को किस खाद का उपयोग करना चाहिए?

PREV
16
बारिश में लगाने वाले पौधे

मानसून का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं बल्कि रंग-बिरंगे फूलों से बगीचे को सजाने का भी सबसे अच्छा समय माना जाता है। बारिश के दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है, जिससे कई फूल वाले पौधे तेजी से बढ़ते हैं और इन्हें देखभाल की भी ज्यादा जरूरत नहीं पड़ती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी बगिया पूरे मानसून में रंगों और खुशबू से महकती रहे, तो सही पौधों का चयन जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे फूल वाले पौधों के बारे में, जो मानसून में आपकी बगिया को रंग-बिरंगा बना सकते हैं…

26
1. बोगनवेलिया

बोगनवेलिया रंग-बिरंगा और बारिश में भी अच्छे से पनपने वाला पौधा। ये फूल वाला पौधा मैजेंटा, बैंगनी, नारंगी और सफेद जैसे कई रंगों में खिलते हैं। ये पौधा बारिश के मौसम में बहुत अच्छा बढ़ता है और इसमें नए फूल भी खिलते हैं।

36
2. गुड़हल

बारिश के मौसम में सबसे पॉपुलर फूलों में से एक गुड़हल है। इसके फूल लाल और गुलाबी से लेकर पीले रंग के होते हैं। इस पौधे को भारी बारिश में किसी खास देखभाल की जरूरत नहीं होती, क्योंकि नमी की वजह से ये तेजी से बढ़ता है और ज्यादा फूल देता है। ये फूल वाला पौधा बगीचे या गमले में भी लगाया जा सकता है।

46
3. जैस्मिन

बारिश के मौसम में खिलने वाला पौधा है जैस्मिन। बारिश का मौसम इस पौधे की पत्तियों और फूलों में नमी बनाए रखने में मदद करता है। छोटे गुच्छों में खिलने वाले इसके सफेद फूल बगीचे या आंगन की सुंदरता बढ़ाते हैं। इसके अलावा, बारिश के दौरान इसे देखभाल की जरूरत नहीं होती है। 

56
4. इक्सोरा

मानसून में खिलने वाला फूलदार पौधा है इक्सोरा, जो घना और झाड़ीदार होता है। इसमें छोटे-छोटे फूल गुच्छों में खिलते हैं। ये फूल लाल, नारंगी, गुलाबी और पीले रंग के होते हैं। ये पौधा बारिश के मौसम में अच्छे से बढ़ता है। इसे मानसून के दौरान आप अपने गार्डन या फिर गमलों में भी लगा सकते हैं।

66
5. गेंदा

गेंदा ऐसा पौधा हैं जो बारिश के मौसम में खूब खिलता है। इसमें छोटे-छोटे पीले और नारंगी रंगों के फूल आते हैं। इसे बगीचे में या फिर गमलों में लगाया जा सकता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन ध्यान रहे कि अगर पौधा गमले में लगा तो इसमें पानी निकलने की जगह हो।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories