आखिर क्यों इस महिला ने कटवा दिए अपने दोनों ब्रेस्ट, अब जी रही ऐसी जिंदगी

स्तन महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। हर महिला चाहती है कि उसका एक सुडौल शरीर हो। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ने अपने दोनों ब्रेस्ट ही कटवा दिए और अब एक नई जिंदगी जी रही है।
 

Deepali Virk | Published : Dec 11, 2022 3:58 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : हर महिला चाहती है कि उसकी एक परफेक्ट बॉडी हो। 36-24-36 यह फिगर साइज हर महिला की चाह होती है। लेकिन हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 28 साल की लड़की ने अपने दोनों ब्रेस्ट कटवा दिए और अब ऐसे ही अपनी जिंदगी जी रही है। देखा जाता है कि कैंसर की बीमारी के बाद अधिकतर महिलाओं के स्तन को काटना पड़ता है जो काफी दुखदाई होता है। हालांकि, ये महिला अपने ब्रेस्ट कटवाकर अपनी जिंदगी में बहुत ज्यादा खुश है और दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन रही है। आइए आपको मिलवाते हैं इस लड़की से..

कौन है यह लड़की 
यह अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली 28 साल की स्टैफनी जो हंसी खुशी अपनी जिंदगी जी रही थी। महिला को ब्रेस्ट कैंसर नहीं था, लेकिन उसे 15 साल की उम्र से इसका खतरा सता रहा था, क्योंकि उसमें BRCA1 जीन म्यूटेशन था। यह BRCA1 जीन म्यूटेशन उसकी 77 साल की नानी टेरेसा और 53 साल की मां गैब्रिएला को भी था। जिसके चलते महिला को भी यह डर था कि यह म्यूटेशन उसकी जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। ऐसे में 27 साल की उम्र में ही स्टैफनी नहीं डबल मास्टेक्टोमी यानी कि दोनों ब्रेस्ट कटवाने का फैसला किया।

Latest Videos

क्या होता है BRCA1 जीन म्यूटेशन 
बता दें कि हर महिला BRCA1 और BRCA2 जीन होते हैं लेकिन जिन महिलाओं के जींस में म्यूटेशन होता है उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। यह म्यूटेशन कई बार ब्रेस्ट को ठीक तरीके से काम करने से भी रोकते हैं। स्टैफनी की मां, नानी और वह खुद इस BRCA1 जीन म्यूटेशन से प्रभावित थी। इसके चलते उन्होंने यह फैसला किया।

क्या कहती हैं स्टैफनी 
स्टैफनी खुद एक बेटे की मां है और वह कहती हैं कि मैं बहुत इमोशनल थी, लेकिन यह मौत से बेहतर है। मुझे पहले से ही पता था कि मेरी फैमिली की हिस्ट्री इसी तरह की है। मेरी नानी को BRCA1 जीन म्यूटेशन दो बार हुआ। जब मैं 15 साल की थी तो मुझे बताया गया कि BRCA1 जीन पॉजिटिव हूं, इसलिए मुझमें ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर होने की संभावना 87 प्रतिशत तक की बढ़ गई। जिसके चलते मुझे अपने दोनों ब्रेस्ट हटवाने पड़े।

आर्टिफिशियल ब्रेस्ट नहीं फ्लैट चेस्ट रखती है स्टैफनी देखा जाता है कि अधिकतर ब्रेस्ट कैंसर के दौरान ब्रेस्ट कटवाने के बाद महिलाएं आर्टिफिशियल ब्रेस्ट इंप्लांट करवा लेती है। लेकिन स्टेफनी का कहना है कि मैं ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने की जगह फ्लैट चेस्ट रखना पसंद करती हूं। वह कहती है कि मुझे ऐसा महसूस हुआ कि जैसे मेरे स्तन ने अपने बेटे को अपना दूध पिला कर पहले अपना मकसद पूरा कर लिया, तो अब मुझे इसकी जरूरत नहीं है। स्टैफनी के इस फैसले की सराहना उसका परिवार उसका मंगेतर डायना भी करते हैं और आज वो कई महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन चुकी है। सोशल मीडिया पर स्टैफनी खूब एक्टिव रहती है और इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह @theebooblessbabe के नाम से मशहूर हो चुकी है, जो BRCA1 जीन के बारे में जागरूकता फैला रही हैं।

और पढ़ें: आनंद महिंद्रा इस महिला के हुए मुरीद, पति की मौत के बाद ई-रिक्शा चलाकर बेटियों की कर रही परवरिश

Christmas gifts: ऑनलाइन सेल का उठाए फायदा, पार्टनर को दे ये बेहतरीन गिफ्ट्स, क्रिसमस बन जाएगा स्पेशल

Share this article
click me!

Latest Videos

20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
सामने आई Bigg Boss 18 के घर की PHOTOS, देखें कोने-कोने की झलक