पीरियड ब्लड को 'अमृत' मानती है यह महिला, पीने से लेकर फेस पर लगाने तक का करती है काम

सार

कहते हैं माहवारी के दौरान महिलाओं के शरीर से गंदा खून बाहर निकल जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि एक महिला इस खून का इस्तेमाल पीने से लेकर चेहरे पर लगाने तक के लिए करती है।

लाइफस्टाइल डेस्क: दुनिया में कई ऐसे अजीबोगरीब मामले होते हैं, जिन्हें देखकर या जिनके बारे में सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। ठीक इसी तरह से बार्सिलोना में एक 31 वर्षीय महिला ऐसी है, जो खुद के पीरियड ब्लड को किसी अमृत से कम नहीं मानती है और अपने माहवारी के खून को वह पीने से लेकर अपने चेहरे पर तक लगाती हैं। साथ ही इससे पेंटिंग भी करती हैं। उसका मानना है कि यह पीरियड ब्लड पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सेवन हर महिला को करना चाहिए। आइए आज हम आपको मिलवाते हैं इस महिला से जो अपने अनोखे शौक की वजह से काफी चर्चा में...

कौन है ये महिला
यह है बार्सिलोना की रहने वाली 31 वर्षीय जेस्मिन एलिसिया कार्टर (Jasmine Alicia Carter)। जो अपने ढाई साल के बेटे और पति के साथ रहती हैं। जेस्मिन अपने मेंस्ट्रुअल ब्लड यानी कि माहवारी के वक्त निकलने वाले खून का तरह तरह से प्रयोग करती है। उनका मानना है कि मेंस्ट्रुअल ब्लड में प्रोटीन, आयरन, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं मेंस्ट्रूअल ब्लड के रीजेनरेटिव सेल्स और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। उनका मानना है कि पीरियड ब्लड का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। हालांकि, उन लोगों को पीरियड ब्लड का सेवन नहीं करना चाहिए जो रोजाना जंक फूड खाते हैं। पीरियड ब्लड का सेवन केवल अच्छी डाइट वाले लोग ही करें तो उनके लिए यह फायदेमंद होता है। जेस्मिन बताती है कि वह अपने पीरियड ब्लड का सेवन काफी समय से करती आ रही है और इससे वह काफी हेल्दी और फिट हुई है।

Latest Videos

पीरियड ब्लड का फेशियल
जेस्मिन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह पीरियड ब्लड का इस्तेमाल करती नजर आई है। वह खुद को पीरियड आर्टिस्ट बताती हैं। इसके अलावा वह मेंस्ट्रूअल मूवमेंट भी चलाती है, जिसके तहत वह महिलाओं को पीरियड में होने वाली परेशानियों से बचने के उपाय बताती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जिसमें वह एक ब्रश से अपने चेहरे पर पीरियड के ब्लड को लगाती हुई नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस तरह से पीरियड ब्लड का फेशियल करने से स्किन जवां हो जाती है और स्क्रीन से जुड़ी सभी समस्याएं भी खत्म हो जाती है।

खून से बनाती है खूबसूरत पेंटिंग 
इतना ही नहीं जेस्मिन इस पीरियड ब्लड से खूबसूरत पेंटिंग भी बनाती है। उनका सोशल मीडिया अकाउंट पीरियड ब्लड की पेंटिंग से भरा पड़ा हुआ है। इसी तस्वीर में देख लीजिए किस तरह पीरियड ब्लड से तरह-तरह की पेंटिंग्स बनाकर वह इन्हें देखती हुई नजर आ रही है।

और पढ़ें: इस उम्र में पीरियड्स होने पर शरीर में होते हैं यह 5 बड़े बदलाव, जानें

पैदा होते ही बच्चे की हो गई 'मौत', 17 मिनट बाद डॉक्टरों ने किया चमत्कार!

Share this article
click me!

Latest Videos

'संभल, ज्ञानवापी, मथुरा की मस्जिदें...' Waqf Act पर फिर बरसे Asaduddin Owaisi , BJP पर साधा निशाना
'ममता बनर्जी उक्सा रहीं…' West Bengal CM Mamata Banerjee पर BJP नेता Shazia Ilmi का निशाना