चबी फिगर में कैसे दिखें स्लिम और एलिगेंट? अंशुला कपूर के लुक्स से लें आइडिया

Published : Jul 11, 2026, 08:30 AM IST
nshula kapoor wedding outfits

सार

Curvy Bride Fashion: अगर आपका फिगर चबी या कर्वी है और शादी के दिन स्टाइलिश व कम्फर्टेबल दिखना चाहती हैं, तो अंशुला कपूर के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स से बेहतरीन स्टाइलिंग आइडिया मिल सकते हैं। 

Wedding Outfits for Chubby Figures: अंशुला कपूर की शादी के बाद उनके वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं। कपूर परिवार की इस ग्रैंड पंजाबी वेडिंग में कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अंशुला के सिंपल, एलिगेंट और कम्फर्टेबल ब्राइडल स्टाइल ने खींचा। खास बात यह है कि उनका हर लुक चबी और कर्वी फिगर वाली लड़कियों के लिए शानदार फैशन इंस्पिरेशन बन गया है।

अंशुला कपूर ने अपनी शादी के हर फंक्शन में ऐसा आउटफिट चुना, जिसमें स्टाइल और कम्फर्ट दोनों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। माता की चौकी से लेकर रिसेप्शन तक उनके सभी लुक्स में मिनिमल एलिगेंस साफ नजर आया। अगर आपका फिगर भी कर्वी या चबी है और आप अपने खास दिन पर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो उनके फैशन चॉइस से कई उपयोगी टिप्स ले सकती हैं।

ये भी पढ़ें- चिकनकारी कुर्ता सेट 500 रु. के अंदर, उमस भरी गर्मी में रखेंगे आपको कूल 

अंशुला कपूर का वेडिंग लुक

शादी के दिन अंशुला कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर Tarun Tahiliani द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम ब्राइडल लहंगा पहना। ब्राइट ऑरेंज और पिंक रंग के इस खूबसूरत लहंगे पर गोल्डन थ्रेड से बारीक कढ़ाई की गई थी। उनके लुक की सबसे खास बात 42 साल पुराना उनकी मां का दुपट्टा था, जिसे उन्होंने अपने ब्राइडल आउटफिट का हिस्सा बनाया। साथ ही उन्होंने भारी जूलरी की बजाय मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं, जिससे पूरा लुक क्लासी और बैलेंस्ड नजर आया।

रिसेप्शन लुक

रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर ने डिजाइनर Amit Aggarwal की डिजाइन की हुई बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी। इस साड़ी को मॉडर्न स्कल्पचरल कॉर्सेटेड सिल्हूट में तैयार किया गया था, जबकि उसके पारंपरिक ड्रेप की खूबसूरती भी बरकरार रखी गई। पल्लू को समकालीन अंदाज में स्टाइल किया गया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट, यूनिक और फैशनेबल दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें- 5 Minute Makeup Hacks: पांच मिनट में रेडी ! फॉलो करें क्विक मेकअप ट्रिक

चबी फिगर वाली लड़कियां इन टिप्स को करें फॉलो

  • बहुत ज्यादा हैवी या ओवर-वॉल्यूम वाला लहंगा चुनने से बचें।
  • ब्लाउज के लिए वी-नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन बेहतर विकल्प हो सकती है, जबकि हाई नेक से बचना अच्छा रहेगा।
  • जूलरी को मिनिमल रखें ताकि पूरा लुक संतुलित और एलिगेंट दिखाई दे।
  • दुपट्टे को खुला रखने की बजाय प्लेट्स बनाकर कैरी करें। इससे आउटफिट ज्यादा सलीकेदार और फिगर फ्लैटरिंग नजर आता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

मेकअप होते ही पिघल जाता है? मानसून में घंटों टिकाए रखने के 5 टिप्स
5K में खरीदें गोल्ड ब्रेसलेट, एनिवर्सरी-बर्थडे गिफ्ट में दें 9KT सोने के डिजाइन