सिर्फ दवा ही नहीं, भोजन से भी पहुंच सकता है शरीर में एंटीबायोटिक! जानें सुरक्षित फूड चुनने के आसान टिप्स

Published : Jun 27, 2026, 08:00 PM IST
Antibiotics in food

सार

Antibiotics in food: क्या आपके भोजन के जरिए भी शरीर में एंटीबायोटिक पहुंच सकता है? जानें एंटीबायोटिक रेजिड्यू क्या है, इससे होने वाले नुकसान और चिकन, दूध, अंडे व अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते समय सुरक्षित विकल्प चुनने के आसान टिप्स।

एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल शरीर से बैक्टीरिया के इंफेक्शन को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनचाहे ही आपके शरीर में एंटीबायोटिक पहुंच रही है। मीट, दूध, अंडे और यहां तक कि फल–सब्जियां शरीर में एंटीबॉडी पहुंचाने का काम कर रही हैं। ऐसा पशुपालन से लेकर फूड प्रोडक्शन के दौरान इस्तेमाल होने वाली दवाओं के कारण होता है। कुछ अवशेष व्यक्ति के शरीर में चले जाते हैं और एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस का काम करते हैं। जानिए कैसे इन एडिशनल एंटीबायोटिक से बचा जा सकता है और इसके खतरनाक अंजाम क्या हो सकते हैं।

कैसे शरीर में पहुंच रहे हैं एंटिबायोटिक?

एनिमल प्रोडक्ट्स जैसे मीट, अंडा और दूध के जरिए एंटीबायोटिक हमारे शरीर में पहुंच रहे हैं। एंटिबायोटिक देने के बाद कुछ समय तक जानवरों के अंडे, मांस या दूध इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है। अगर इसका पालन नहीं किया जाता है, तो एंटीबायोटिक प्रोडक्ट के साथ मनुष्य के शरीर में पहुंच जाती है। वहीं जो लोग वेजीटेरियन हैं, फल सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक के जरिए एंटिबायोटिक थाली तक पहुंच रहे हैं। कई बार इंडस्ट्रियल वेस्ट या दवाइयों के गलत तरीके से निस्तारण करने से मिट्टी प्रदूशित हो जाती है और पौधों के जरिय ये मनुष्य में पहुंचते हैं।

फूड एंटिबायोटिक से शरीर को होने वाले नुकसान

  • एलर्जी रिएक्शन
  • हाइपरसेंसिटिविटी
  • एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस
  • डायजेस्टिव सिस्टम में इफेक्ट
  • हॉर्मोनल इंबैलेंस
  • किडनी लीवर पर प्रेशर
  • बच्चों संग गर्भवती महिलाओं को नुकसान
  • पेट में अनहेल्दी बैक्टीरिया का बढ़ना

और पढ़ें: मानसून में कीड़े-मकोड़े रहेंगे दूर, गार्डन के लिए ट्राय करें 5 तरीके

एंटीबायोटिक्स से कैसे बच सकते हैं?

  • एंटीबायोटिक से बचने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया लाइसेंस वाले प्रोडक्ट को ही खरीदें।
  •  साथ ही आप दूध, मीट, या फिर अंडे लोकल खरीदने की वजाय ब्रांड से लें।
  •  कभी भी बहुत सस्ती या अचानक से मिलने वाली खाने वाली चीजों से परहेज करें।
  •  भोजन को जब भी बनाएं अच्छी तरीके से पका कर बनाएं। ऑर्गेनिक या सर्टिफाइड प्रोडक्ट ही खरीदें। इन कुछ माध्यमों से आप काफी हद तक एंटीबायोटिक फूड से बच सकते हैं।

और पढ़ें: 4 नेचुरल होम फ्रेशनर बारिश में महकाएंगे घर, नहीं आएगी सीलन की बदबू

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

पहली बारिश में कीचड़ से गंदे हो गए व्हाइट शूज? इन आसान तरीकों से फिर बनाएं नए जैसे
कम्फर्ट और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, ऑफिस के लिए चुनें 5 फ्लैट फुटवियर