
बारिश का मौसम आते ही भले ही मौसम ठंडा हो जाता हो और मन को बेहद सुकून महसूस होता हो लेकिन अपने साथ कई परेशानियां भी लेकर आता है। मानसून के मौसम में घर में नमी और सीलन की वजह से बदबू बढ़ जाती है। अगर आप भी सीलन व नमी की बदबू को बाहर करने के लिए केमिकल फ्रेशनर यूज करते हैं, तो अब रुक जाइए। आप कम दाम में ही आसानी से नेचुरल रूम फ्रेशनर बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है और नेचुरल होम फ्रेशनर घर को लंबे समय तक महकाने का काम करता है। आइए जानते हैं कैसे नेचुरल होम फ्रेशनर बना सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में नींबू आसानी से मिल जाते हैं। आप ताजे नींबू को बीच से काटकर उसमें 8 से 10 लॉन्ग लगा दें। इसे ड्राइंग रूम, किचन या बेडरूम में रख सकते हैं। नींबू की फ्रेशनेस और लौंग की खुशबू मिलकर सीलन या नमी की बदबू को दूर भगाने का काम करेगी।
एक बर्तन में पानी लें और उसमें दालचीनी की दो से तीन टुकड़े को संतरे के सूखे ताजा छिलके के साथ उबाल लें। करीब 10-15 मिनट बाद तक गैस बंद कर दें और इसे पूरे घर में फैलने दें। आपका घर महक उठेगा और खुशबू फ्रेशनेस फील करावाएगी।
और पढ़ें: बच्चों की स्विमिंग टैनिंग कम करने के 5 सेफ होम रेमेडीज, बिना केमिकल पाएं निखार
आप लैवेंडर, लेमनग्रास या पुदीना जैसे एसेंशियल ऑयल की 8 से 10 बूंदों को एक स्प्रे बोतल में पानी भरकर मिक्स कर सकते हैं। इसे आप सोफे, कमरे के कोने में हल्का स्प्रे करें। इसे घर लंबे समय तक महकेगा। एसेंशियल ऑयल ज्यादा महंगे नहीं होते। कम दाम में ही घर को फ्रेश किया जा सकता है।
एक छोटे बाउल में बेकिंग सोडा डालकर उसने अपने पसंद का एसेंशियल ऑयल मिला लें। अब इसे अलमारी, जूते करने के साथ ही बदबू वाले स्थान में रखें।
और पढ़ें: स्टील रेलिंग पर जमी जिद्दी गंदगी होगी मिनटों में साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू ट्रिक्स
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.