Rose Cutting Growing Method: जानिए पके केले की मदद से गुलाब की कटिंग से नया पौधा उगाने का आसान तरीका। 15 दिन में जड़े बनने से उगाने की पूरी विधि और देखभाल के टिप्स।
गुलाब ऐसा पौधा है, जो बगीचे की खूबसूरत ही नहीं बढ़ाता है बल्कि खुशबू भी फैलाता है। अक्सर लोग रोज प्लांट लगाने के लिए कमल या कटिंग बाजार से लाते हैं लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं घर पर पके हुए केले का इस्तेमाल करके गुलाब उगाने का सबसे आसान तरीका, जहां आप बिना कहीं जाए घर पर ही समय में ढेर सारे गुलाब के पौधे तैयार कर सकते हैं।
26
गुलाब का पौधा उगाने का आसान तरीका
कलियों के साथ गुलाब के ताजे फूल
पौधा काटने वाली कैंची
मिट्टी का छोटा गमला
एक बड़ा गमाल
पानी और रूटिंग पाउडर
एक पुरानी प्लास्टिक की बोतल
36
गुलाब का पौधा कैसे लगाएं ?
गुलाब उगाने के लिए उन फूलों को लें जिनकी कलियां न आई हो। अब इन्हें कैंची की मदद से फूल के ठीक नीचे वाले हिस्से को छोड़कर बाकी के डंठल काट दें। पौधे के लिए सिर्फ कली और उसके निचले हिस्सी की जरूरत होती है।
इसके बाद एक पका हुआ केला लें और उसे लंबाई में आधा काट लें। अब निकाली हुई गुलाब की कलियों के निचले हिस्से को आधे कटे केले के गूदे के अंदर थोड़ी-थोड़ी दूर पर अच्छी तरह दबाकर फंसा दें। केला यहां नेचुरल तौर पर कलियों को पोषक तत्व और नमी देना का काम करेगा।
46
गुलाब का पौधा लगाने की विधि
एक छोटे प्लास्टिक के गमले में मिट्टी तैयार करें, और केले सहित कलियों को मिट्टी के ऊपर रख दें। इसके बाद ऊपर से मिट्टी डालकर केला ढक दें। ध्यान रहें, इस दौरान गुलाब की कलियों का हिस्सा नजर आना चाहिए, वरना मेहनत बर्बाद हो जाएगी।
एक पानी में थोड़ा सा रूटिंग पाउडर लें और इसे हल्के से पानी में मिलाकर मिट्टी पर डाल दें। इसके बाद पौधे में नमी बनाए रखने के लिए एक बड़ी प्लास्टिक बोतल को बीच से काटकर गमले के ऊपर उल्टा ढक 15 दिनों के लिए छोड़ दें।
56
घर पर गुलाब का पौधा कैसे उगाएं ?
जब आप 15 दिन बात प्लास्टिक की बोतल हटाएंगे तो कलियों में से नई हरी पत्तियां और टहनियां निकल आईं होगी। इतना ही नहीं, मिट्टी से बाहर निकलाने पर केले के पोषण से पौधों में सफेद जड़े भी दिखाई देंगी।
अब बारी आती है, सबसे जरूरी प्रोसेस यानी री पॉटिंग की। पौधे को बड़े गमले में शिफ्ट करने के लिए जड़े वाले पौधे को केले से अलग कर लें। खाद, नमी खली और मिट्टी के साथ मिश्रण तैयार करें और इनमें खिली हुई जड़ों को लगाएं और पानी दें। लगभग 45 दिनों के अंदर गुलाब के पौधे बड़े और स्वस्थ हो जाते हैं।
66
गुलाब के पौधे की देखभाल कैसे करें ?
गुलाब के पौधे को धूप पसंद होती हैं, 6-8 घंटे की सीधी धूप दिखाएं
मिट्टी में हल्की नमी रखें, ज्यादा पानी मत दें मिट्टी सखने पर ही वॉटरिंग करें
15-20 दिनों में एक बार गमले की मिट्टी की गुड़ाई करें
मिट्टी को पोषण देने के लिए महीने में एक बार गोबर की खाद दें
फूलों का साइज बढ़ाने के लिए केले के छिलकों का पाउडर डालें, ये पोटैश्यिम कमी को दूर करता है
फूल सूखकर गिर रहे हैं तो उसकी टहनी को थोड़ा नीचे काट दें
साल में एक बार सूखे पौधे, बीमार टहनियों की छंटाई करें
कीट से बचाने के लिए 15 दिन में नीम के तेल का स्प्रे करें
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.