Silver Jhumka Earring: एथनिक लुक को रॉयल बनाएंगे ये लेटेस्ट सिल्वर झुमके, हर डिजाइन पर ठहर जाएगी नजर

Published : Jul 14, 2026, 03:30 PM IST

Silver Jhumka Earrings: एथनिक लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए देखें लेटेस्ट सिल्वर झुमका ईयररिंग डिजाइन। झुमका विथ बाली, पिंक बीड्स, कश्मीरी चांदबाली, पर्ल बीड्स और ट्रिपल झुमकी जैसे ट्रेंडिंग डिजाइन हर सूट, साड़ी और लहंगे के साथ देंगे शानदार लुक।

PREV
16

अगर आप एथनिक आउटफिट को बिना ज्यादा मेहनत के रॉयल और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो सिल्वर झुमके आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं। सूट, साड़ी, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ सिल्वर ज्वेलरी हमेशा खूबसूरत लुक देती है। इस समय कई नए डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो सिंपल से लेकर पार्टी वियर तक हर अवसर के लिए बेस्ट हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 लेटेस्ट सिल्वर झुमका डिजाइनों के बारे में, जो आपके पूरे लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

26

कश्मीरी चांदबाली झुमका

कश्मीरी चांदबाली झुमका अपनी बारीक कारीगरी और शाही डिजाइन के लिए पसंद किया जाता है। इसका बड़ा और स्टाइलिश पैटर्न चेहरे की खूबसूरती को उभारता है। शादी, त्योहार या पूजा-पाठ के टाइम में यह डिजाइन आपको रॉयल और एलिगेंट लुक देगा।

36

ओवरसाइज सिल्वर झुमका विथ पर्ल बीड्स

बोल्ड फैशन पसंद करने वालों के लिए ओवरसाइज सिल्वर झुमका पर्ल बीड्स के साथ शानदार डिजाइन है। सिल्वर के साथ सफेद पर्ल का कॉम्बिनेशन बेहद क्लासी दिखाई देता है। यह डिजाइन लहंगा, सिल्क साड़ी और हैवी एथनिक ड्रेस के साथ पहनने पर खूबसूरत लगता है।

46

सिल्वर ट्रिपल झुमकी इयररिंग

ट्रिपल लेयर वाले सिल्वर झुमकी इयररिंग इन दिनों ट्रेंड में हैं। तीन परतों वाली झुमकी चलते समय बेहद खूबसूरत मूवमेंट देती है, जिससे पूरा लुक और भी ग्रेसफुल बन जाता है। यह डिजाइन त्योहार, संगीत, मेहंदी और पारिवारिक समारोहों के लिए शानदार विकल्प माना जाता है।

56

झुमका विथ पिंक बीड्स

एथनिक लुक को कलरफुल बनाना चाहते हैं, तो पिंक बीड्स वाले सिल्वर झुमके परफेक्ट हैं। गुलाबी मोतियों की खूबसूरती सिल्वर फिनिश के साथ मिलकर क्लासी लुक देती है। यह डिजाइन पेस्टल रंग के सूट, अनारकली और फ्लोरल साड़ियों के साथ शानदार लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Vintage Silver Cuff Bracelet: एक सिल्वर कफ ब्रेसलेट और बदल जाएगा पूरा लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

66

झुमका विथ बाली

झुमका विथ बाली डिजाइन आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्टाइल में शामिल है। इसमें  झुमके के साथ बाली का मॉडर्न टच मिलता है, जिससे यह रोजाना पहनने के साथ-साथ ऑफिस और छोटी फैमिली फंक्शन के लिए भी शानदार ऑप्शन है।  

इसे भी पढ़ें- 400 रुपये से कम में मिल रही ट्रेंडी सुई धागा, देखें ग्रेट डिस्काउंट में फैंसी पीस

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories