Healthy soya oats Tikki: बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं हेल्दी सोया-ओट्स टिक्की। सोया ग्रेन्यूल्स, ओट्स और सब्जियों से तैयार यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ जंक फूड का बेहतरीन विकल्प है। जानें आसान रेसिपी और न्यूट्रिशन।
बच्चों को जंक फूड से बचना चाहते हैं और उन्हें हेल्थी टिफिन देना चाहते हैं, तो उनके खाने में चंक सोया ऐड कर सकते हैं। इसकी रेसिपी बेहद आसान होती है और बच्चों को खूब पसंद भी आएगी। सोया के साथ ओट्स मिलाकर आप इसकी स्वादिष्ट टिक्की तैयार कर सकते हैं। हल्की फ्राई होने के कारण यह खाने में स्वादिष्ट लगती है और बच्चे से आसानी से स्कूल भी ले जा सकते हैं। जानते हैं कि टेस्टी सोया ओट्स टिक्की कैसे बनाते हैं।
24
सोया ओट्स टिक्की के लिए इंग्रीडिएंट्स
1 कप सोया ग्रेन्यूल्स (गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़े हुए)
सोया चंक और ओट्स की टिक्की बनाने के लिए आपको मुख्य इंग्रेडिएंट्स को सबसे पहले इस्तेमाल करना है। सोया चंक को पानी में भिगोकर कुछ देर रखें और पानी निचोड़कर इसे मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
आप मिक्सी में ओट्स को भी महीन पीस कर एक बाउल में निकालें।
अब एक बाउल में गाजर को कद्दूकस कर लें और साथ ही 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ,2-3 हरी मिर्च,2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ,अदरक का पेस्ट, भुना जीरा पाउडर,गरम मसाला,चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, 1-2 बड़े चम्मच बेसन मिलाकर बाइंडिंग तैयार करें।
अब एक तवे में तेल गर्म करके उसमे शैलो फ्राई करें।
ओट्स सोया टिक्की को ग्रीन चटनी के साथ बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक करें।
44
सोया ओट्स टिक्की का न्यूट्रीशन
सोया ओट्स टिक्की में सब्जी के साथ फाइबर युक्त ओट्स और प्रोटीन सोर्स सोया चंक का यूज किया जाता है। 12 टिक्की में निम्मलिखित न्यूट्रीशन होता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.