आप घर में कुछ थोड़ा सा ही चेंज कर दें, तो उसका पूरा लुक बदल जाएगा। ऐसे ही डेकोरेटिव लैंप मार्केट में हैं, जो आपके बेडरूम को न सिर्फ सबसे अलग दिखाएंगे बल्कि चमका भी देंगे। टिफिन लैंप रंग-बिरंगे ग्लास के साथ आते हैं और ग्लास पीस को कॉपर फॉयल तकनीक से जोड़कर सुंदर बनाया जाता है। जब लैंप जलता है, तो कम रोशनी में भी यह एसथेटिक लुक देता है। विंटेज और लग्जरी लुक चाहते हैं, तो बेडरूम, लिविंग रूम या फिर स्टडी रूम के लिए टिफनी लैंप चुन सकते हैं। इसमें आपको ड्रैगनफ्लाई, बटरफ्लाई और ज्योमैट्रिक पेटर्न आसानी से मिल जाएंगे।