Books Home Decor: रद्दी समझकर न फेंके ! पुरानी किताबों से चमकाएं घर का कोना-कोना
Old Book Decor Ideas: घर सजाने के लिए महंगे डेकोरेटिव आइटम की जरूरत नहीं है। आप स्टोर में रखी पुरानी किताबों से स्टाइलिश टेबल, वॉल डेकोर कर सकते हैं। देखें DIY होम डेकोरेशन आइडियाज।

घर बनवाना ही काफी नहीं है, आजकल तो लोग डेकोरेशन में लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। यदि आपने भी नया मकान बनवाया है और अब अलग से डेकोरेटिव पीस आइटम खरीदना जेब एलाऊ नहीं कर रही है तो परेशान या निराश होने की बजाय क्रिएटिव सोचने की जरूरत है। दरअसल, आजकल DIY आइटम से बिना पैसे खर्च किए घर को लग्जरी लुक दिया जा सकता है। आपने कार्डबोर्ड, प्लास्टिक बोतल से जुड़े क्राफ्ट तो देखे होंगे लेकिन इस फोटो गैलरी में जानिए कैसे आप स्टोर रूम में रखीं पुरानी किताबों की मदद से आशियाने को सजाएं।

प्लेन दीवार करें डेकोरेट
आप लीविंग रूम का कॉर्नर वॉल को पुरानी किताबों की मदद से एस्थेटिक लुक दे सकते हैं। इसके लिए दीवार पर किसी भी हल्के रंग का पेंट कर दें और उसमें मार्कर या पेंट की मदद से कोई भी कोट लिखें। अब आसपास पुरानी किताबों को ग्लू गन से चिपका दें। आसपास हरे-भरे पौधे रखकर लुक कंप्लीट करें।
ये भी पढ़ें- बिना शोर मचाए बिखेरें जलवा, थिन पैटर्न बिछिया से पाएं टॉप क्लास लुक
वॉल डेकोरेशन आइडियाज
अगर आप लिविंग रूम वॉल को सजाने के लिए ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो ये सबसे आसान आइडिया है। अलग-अलग साइज के लकड़े हिस्सों में हैंगर अटैच कर दीवार पर चिकपाएं। ध्यान रहे कि यह जिक-जैग फॉर्म में होना चाहि। अब इसमें आप बच्चों की कलरफुल फ्रंट कवर वाली किताबें टांग दें, चाहें तो मैगजीन का इस्तेमाल करें। आसपास आप स्ट्रिप लाइट्स लगाकर लुक और भी एस्थेटिक बना सकती हैं।
किताबों से बनाएं कमाल की चीजें
तस्वीर में तीन अलग-अलग तरह के टेबल लैंप दिखाए गए हैं जिन्हें किताबों की मदद से बनाया गया है। सबसे पहले एक साइज की किताबों को लेकर हाइट बना लें, अब इसमें सेम साइज का लकड़ी का टुकड़ा रखें। यह पेड़-पौधे और छोटे-छोटे नाइट बल्ब रखने के लिए बेस्ट है।
दूसरी फोटो में किताबों को जिक-जैक फॉर्म में रखते हुए काउंटर टेबल बनाई गई है, जो दिखने में यूनिक और एस्थेटिक है। अगर आप भी ऐसा ही कुछ लुक चाहते हैं किताबों से बेस तैयार करते हुए हल्का से राउंड टायर लें और उसमें रेसिन डालकर ऊपर से शीशा लगवा लें।
ये भी पढ़ें- सेल खत्म होने से पहले देखें ! ₹2000 के अंदर दमदार मिक्सर ग्राइंडर डील्स
टेबल लैंप बनाने के लिए किताबों को एक लाइन में लगाते हुए ऊंचाई दें. चूंकिं इसमें कहीं से तार ले जाने की जगह नहीं है। ऐसे में आप चार्जेबल या फिर सोलर लाइट वाला बल्ब रखकर लुक कंप्लीट कर सकते हैं।
डेकोरेटिव टेबल डिजाइन
यह बहुत यूनिक DIY है, जहां किताबों और लकड़ी मदद से शानदार मेज तैयार की गई है। सबसे पहले वर्टिकली लकड़ी के दो टुकड़ों को काट लें, अब इसमें वुडन ब्लॉक लगाकर किताबों को उल्टा टांग दें। ऊपर की ओर कांच लगाकर लुक कंप्लीट करें।
सिंपल बुक डेकोरेशन
अगर आप ज्यादा तामझाम नहीं चाहती हैं तो किसी भी मेज के ऊपर आप रंग-बिंरगी किताबों को एक के ऊपर एक रखकर ऊंचाई दें, आसपास छोटे-छोटे पौधे लगा दें। यह स्टाइल और एस्थेटिक लुक दोनों देगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.