Bhai Dooj Drawing Ideas: भाई दूज पर बच्चों के लिए बनाएं ये 7 आसान और सुंदर ड्रॉइंग। देखें भाई-बहन, तिलक, पूजा थाली, दीये और हैप्पी भाई दूज पोस्टर के खूबसूरत डिजाइन।

भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार और उनके खूबसूरत रिश्ते का प्रतीक है। इस खास मौके पर घर को सजाने के साथ बच्चे स्कूल में ड्रॉइंग और पेंटिंग बनाना भी पसंद करते हैं। अगर आप भी भाई दूज के लिए कोई सुंदर और आसान ड्रॉइंग बनाने की सोच रहे हैं, तो कुछ क्रिएटिव डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। भाई दूज की ड्रॉइंग बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान या ड्राइंग में एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है। पेंसिल, रबर, स्केच पेन, क्रेयॉन और रंगों की मदद से आप भाई-बहन के प्यार को कागज पर खूबसूरती से उतार सकते हैं। यहां देखिए भाई दूज के लिए 7 आसान ड्रॉइंग आइडियाज और उन्हें बनाने का तरीका।

भाई-बहन के प्यार वाली ड्रॉइंग

भाई दूज के लिए यह सबसे प्यारा और आसान ड्रॉइंग आइडिया है। इसमें भाई और बहन को एक साथ दिखाया जा सकता है। बहन भाई को तिलक लगाती हुई नजर आए और भाई उसके सामने हाथ जोड़कर या मुस्कुराते हुए बैठा हो।

भाई दूज पूजा थाली की ड्रॉइंग

अगर आप कम समय में सुंदर ड्रॉइंग बनाना चाहते हैं, तो पूजा की थाली का डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें रोली, चावल, मिठाई, दीपक और फूलों को शामिल कर सकते हैं।

भाई दूज तिलक की आसान ड्रॉइंग

भाई दूज पर बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है। इस परंपरा को ड्रॉइंग के जरिए दिखाना भी एक अच्छा आइडिया है। छोटे बच्चों के लिए यह डिजाइन खासतौर पर आसान रहेगा।

भाई दूज कार्ड और रंगोली वाली ड्रॉइंग

अगर आप स्कूल प्रोजेक्ट या ड्राइंग प्रतियोगिता के लिए कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो भाई दूज का ग्रीटिंग कार्ड बना सकते हैं। इसमें रंगोली, दीये और फूलों की मदद से ड्रॉइंग को आकर्षक बनाया जा सकता है।

भाई दूज पर भाई को मिठाई खिलाती बहन

भाई-बहन के रिश्ते में मिठास दिखाने के लिए यह ड्रॉइंग बनाई जा सकती है। इसमें बहन अपने भाई को मिठाई खिलाती हुई दिखाई देती है। यह डिजाइन बच्चों की ड्राइंग बुक और स्कूल एक्टिविटी के लिए अच्छा रहेगा।

भाई दूज की पूजा और दीये की ड्रॉइंग

अगर आप ऐसी ड्रॉइंग बनाना चाहते हैं जिसमें त्योहार की पारंपरिक झलक दिखाई दे, तो पूजा की थाली और जलते हुए दीये का डिजाइन बना सकते हैं।

हैप्पी भाई दूज पोस्टर ड्रॉइंग

स्कूल में पोस्टर मेकिंग या ड्रॉइंग प्रतियोगिता के लिए भाई दूज का पोस्टर बनाया जा सकता है। इसमें भाई-बहन की तस्वीर के साथ त्योहार से जुड़ी चीजों को शामिल करें।

भाई दूज की ड्रॉइंग सुंदर बनाने के 5 आसान टिप्स

1. पहले पेंसिल से आउटलाइन बनाएं: सीधे रंग भरने की बजाय हल्की पेंसिल से डिजाइन तैयार करें।

2. कम लेकिन अच्छे रंग चुनें: लाल, पीला, नारंगी और हरा रंग त्योहार की थीम के लिए अच्छे रहते हैं।

3. ड्रॉइंग में त्योहार के प्रतीक जोड़ें: तिलक, दीया, मिठाई, फूल और पूजा की थाली से ड्रॉइंग का त्योहार वाला लुक निखरेगा।

4. बॉर्डर बनाना न भूलें: पोस्टर या ग्रीटिंग कार्ड में सुंदर बॉर्डर बनाने से ड्रॉइंग ज्यादा आकर्षक दिखती है।

5. हैंडराइटिंग पर ध्यान दें: भाई दूज की शुभकामनाएं साफ और बड़े अक्षरों में लिखें।