Stuffed Ivy Gourd simple recipe: अगर घर में कुंदरू की साधारण सब्जी पसंद नहीं की जाती, तो इस बार मसालेदार भरवा कुंदरू बनाकर देखें। आसान रेसिपी और कुछ किचन टिप्स की मदद से तैयार करें स्वादिष्ट सब्जी, जिसे बच्चे और बड़े दोनों पसंद करेंगे।
बारिश के मौसम में कुंदरु यानी आईवी गॉर्ड की सब्जी कई लोग पसंद करते हैं लेकिन बच्चे इस सब्जी से अक्सर दूर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे काटकर बनाने के बजाय भरवा बनाया जाए, तो इसका स्वाद बहुत बढ़ जाता है। भरवा कुंदरु बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार होता है। आप इसे रोटी, पराठे, चावल दाल किसी के साथ भी परोस सकते हैं। सबसे पहले अंदर से लाल, बाहर से पीले या खराब कुंदरू को हटा दें। पके हुए कुंदरू स्वादिष्ट नहीं बनते हैं।
24
भरवा कुंदरू के लिए मसाला करें तैयार
250 ग्राम कुंदरू
2 बड़े चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच दरदरी कुटी सौंफ
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
½ छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी हींग
2–3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक
बारीक कटा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
34
भरवा कुंदरू बनाने की रेसिपी
भरवा कुंदरु बनाने के लिए सबसे पहले धुले हुए कुंदरु के दोनों सिरे काटकर बीच में लंबाई से चीर लगाएं। ध्यान रखें कि कुंदरू को पूरा अलग नहीं करना है।
अब पैन में एक छोटा चम्मच तेल गर्म करें और उसमें बेसन डालकर हल्का भून लें। इसमें सौंफ, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक मिलाकर गैस बंद कर दें।
अब तैयार मसाले को आपको सावधानी से हर कुंदरु के अंदर भर देना है। अगर मसाला बच जाए, तो उसे आप बाद में सब्जी में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। जीरा और हींग डालकर तड़का लगाएं। अब इसमें स्टफ कुंदरू को एक एक करके रखें।
ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर करीब 15 से 20 मिनट तक इसे पकाना है। धीमी आंच में पकने के दौरान बीच-बीच में चलाएं ताकि यह सब तरफ से अच्छी तरीके से पक जाए।
स्टफिंग में थोड़ा-सा भुना हुआ मूंगफली पाउडर अगर डाल देंगी, तो भरवां कुंदरू का स्वाद बढ़ जाएगा। अगर बच्चों को कुंदरू पसंद नहीं है, तो भरवा कुंदरू के मसाले में थोड़ा नींबू का रस और कसूरी मेथी भी मिला दें।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.