Plants That Don't Like Rain: बारिश के मौसम में हर पौधा अच्छी तरह नहीं बढ़ता। जानिए मानसून में किन पौधों को लगाने से बचना चाहिए, क्यों उनकी जड़ें सड़ सकती हैं और उन्हें सुरक्षित रखने के आसान गार्डनिंग टिप्स।
बारिश का मौसम पौधे उगाने के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें ज्यादा नमी पसंद नहीं होती। अगर ऐसे पौधों में ज्यादा पानी पहुंच जाए, तो उनकी जड़े सड़े सकती हैं और पौधा मर जाता है। ऐसा फंगल इन्फेक्शन होने के कारण भी हो सकता है। अगर आप भी मानसून के मौसम में गार्डनिंग करने का सोच रही हैं, तो कुछ पौधों को बिल्कुल नहीं लगना चाहिए। आप सक्युलेंट्स प्लांट्स बारिश के मौसम में बालकनी में न लगाएं। इसमें पानी जमा होने से जल्दी पौधा खराब होता है। जेड प्लांट और एकोवेरिया बारिश के मौसम के पौधे नहीं माने जाते।
24
कैक्टस
कैक्टस का पौधा भले ही आसानी से लग जाता हो लेकिन ये शुष्क और कम पानी वाले वातावरण के लिए अच्छा माना जाता है। लगातार बारिश और गीली मिट्टी के कारण ये पौधा सड़ सकता है। अगर अब तक इस पौधे को बालकनी में रखा था, तो बारिश में इसे अंदर सजा सकती हैं। मानसून में इसे खुले में रखने से बचना सही रहेगा।
34
रोजमेरी का प्लांट
मेडिटेरेनियन हर्ब रोजमेरी की पत्तियां नुकीली होती हैं और दिखने में ये प्लांट काफी खूबसूरत लगता है। ज्यादा पानी की जरूरत इस पौधे को नहीं होती है। बारिश और लगातार गीली मिट्टी के कारण इस पौधे की पत्तियां खराब होना शुरू हो जाती हैं। इन पौधों को भी आप बारिश में बाहर रखने से बचें वरना ये भी खराब हो सकते हैं।
एलोवेरा की मोटी पत्तियां पानी और जैल को स्टोर करती हैं।इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती और ये ग्रो करता है। आपको बारिश के मौसम में भूलकर भी एलोवेरा का पौधा बालकनी में नहीं रखना चाहिए। इसकी जड़ों में अगर ज्यादा पानी जमा हो गया, तो पौधे की पत्तियां धीरे-धीरे सड़ने लगेंगी।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.