Gardening Stone Decor: सादा स्टोन छोड़ें, रंगीन पत्थरों से करें 8 यूनिक गार्डन डेकोर
Home Garden Stone Decoration Trendy Ideas: गार्डन को बिना ज्यादा खर्च किए नया और प्रीमियम लुक देना है, तो रंगीन डेकोरेटिव स्टोन बेहतरीन ऑप्शन हैं। थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और सही रंगों के सिलेक्शन से आपका गार्डन हर मौसम में अलग और खूबसूरत नजर आएगा।

Gardening Stone Decor: सादा स्टोन छोड़ें, रंगीन पत्थरों से करें 8 यूनिक गार्डन डेकोर
गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए हमेशा महंगे प्लांटर या बड़े डेकोरेशन आइटम खरीदना जरूरी नहीं होता। कई बार छोटी-छोटी चीजें भी पूरे गार्डन का लुक बदल देती हैं। इन्हीं में से एक रंगीन डेकोरेटिव स्टोन है। आजकल गार्डनिंग में सफेद या सिंपल पत्थरों की बजाय मल्टीकलर, पेस्टल और नेचुरल शेड्स वाले स्टोन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये पत्थर न सिर्फ पौधों की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि गार्डन को साफ-सुथरा, प्रीमियम और इंस्टाग्राम-स्टाइल लुक भी देते हैं। अगर आप भी अपने गार्डन को नया और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो इन 6 यूनिक Gardening Stone Decor आइडिया को जरूर आजमाएं।

मल्टीकलर स्टोन से प्लांटर की टॉप लेयर सजाएं
अगर आपका गार्डन सिंपल दिखाई देता है, तो मिट्टी के ऊपर रंगीन डेकोरेटिव स्टोन की एक पतली परत बिछाकर पाथ बना दें। इससे गार्डन का लुक तुरंत बदल जाता है और जमीन साफ सुधरी नजर आती है। सफेद, काले, गुलाबी और हल्के नीले रंग के स्टोन साथ में इस्तेमाल करने पर गार्डन एकदम अट्रैक्टिव दिखाई देगा। यह आइडिया इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के गार्डन के लिए परफेक्ट है।
बड़े स्टोन से रंगीन गार्डन पाथवे को दें नया लुक: अगर आपके गार्डन में चलने का रास्ता है, तो उसके किनारों पर अलग-अलग रंगों के छोटे पत्थर सजाकर खूबसूरत बॉर्डर बनाई जा सकती है। चाहें तो गोल, जिगजैग या लीफ पैटर्न बनाकर भी गार्डन को डिजाइनर लुक दिया जा सकता है। यह तरीका कम खर्च में पूरे गार्डन की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देता है।
फ्लोवर पैटर्न स्टोन डेकोर गार्डन आइडिया
कैक्टस और सक्यूलेंट पौधों वाले गार्डन के साथ रंगीन स्टोन बेहद खूबसूरत लगते हैं। छोटे सफेद, काले या ग्रे स्टोन के साथ हल्के गुलाबी या हरे रंग के डेकोरेटिव फ्लोवर स्टोन डेकोर एकदम मिनिमल लेकिन प्रीमियम लुक देंगे। यह डिजाइन खासतौर पर बालकनी और ग्रास गार्डन के लिए शानदार माना जाता है।
स्टोन से बनाएं मिनी जेन गार्डन
अगर आपको शांत और सुकून देने वाला गार्डन पसंद है, तो एक ट्रे या छोटे कोने में रंगीन पत्थरों, सफेद रेत और छोटे पौधों की मदद से मिनी जेन गार्डन तैयार करें। इसमें छोटे कंकड़, मिनिएचर ब्रिज, लकड़ी के टुकड़े या छोटे सजावटी घर जोड़कर इसे और अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। यह डेकोर घर के अंदर भी आसानी से बनाया जा सकता है।
गार्डन बॉर्डर को दें रंगीन टच : फ्लावर बेड, लॉन या छोटे पौधों के चारों ओर रंगीन स्टोन की बॉर्डर बनाकर पूरा गार्डन बैलेंस्ड और स्टाइलिश दिखाई देता है। अलग-अलग रंगों के पत्थरों से राउंड डिजाइन, स्क्वायरल पैटर्न या कलर ब्लॉक पैटर्न भी बनाया जा सकता है। यह आइडिया छोटे गार्डन में भी शानदार इफेक्ट छोड़ता है।
Painted Stone Art से सजाएं यूनिक गार्डन
अगर आपको DIY प्रोजेक्ट पसंद हैं, तो सिंपल पत्थरों पर फूल, तितली, लेडीबग, स्माइली, कैक्टस, मशरूम या छोटे इंस्पिरेशनल मैसेज या नेचर पेंट करके गार्डन में सजाएं। हाथ से रंगे हुए पत्थर बच्चों के साथ करने के लिए भी मजेदार एक्टिविटी हैं और आपके गार्डन को पूरी तरह यूनिक पहचान देते हैं। इन्हें पौधों के बीच, पाथवे के किनारे या छोटे गार्डन कॉर्नर में रखा जा सकता है।
प्लांट के आसपास सजाएं मिनी स्टोन
फ्लावर बेड, लॉन या छोटे पौधों के चारों ओर रंगीन स्टोन की बॉर्डर बनाकर पूरा गार्डन सुंदर और स्टाइलिश दिखाई देता है। अलग-अलग रंगों के पत्थरों से राउंड डिजाइन या कलर ब्लॉक पैटर्न बनाएं। यह आइडिया छोटे गार्डन में भी शानदार लगता है। गमलों के आसपास जब आप मिनी स्टोन लगाएंगे तो गार्डन का लुक एकदम प्रीमियम दिखेगा।
हाई क्वालिटी बिग स्टोन विद कॉनक्रीट पाथ
गार्डन के लिए हमेशा मौसम सहने वाले और अच्छी क्वालिटी वाले बिग डेकोरेटिव स्टोन चुनें। यदि आप इन्हें गमलों के पास इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बहुत मोटी परत न बिछाएं ताकि मिट्टी में पानी आसानी से पहुंच सके। आप इससे रास्ता भी बना सकते हैं साथ ही आसपास में कॉनक्रीट पाथ बनाएं। इसमें पेंटेड स्टोन की भी जरूरत नहीं है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.