
जब बात भारत की पारंपरिक कढ़ाइयों की आती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में चिकनकारी, फुलकारी, कच्छ एंब्रॉयडरी का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन विश्व में बिहार की सुजनी कढ़ाई भी धूम मचा रही है। यह ऐसी अनोखी लोककला है, जो केवल सिर्फ कपड़ों को सजाने का तरीका नहीं बल्कि महिलाओं की भावनाओं, संघर्षों और उनकी कहानियों को बयां करती है। यही वजह है कि आज यह कला भारत नहीं बल्कि दुनियाभर में अलग पहचान बना रही है।
Bihar’s Sujani embroidery turns fabric into storytelling through intricate hand stitches. With vibrant motifs inspired by women, nature, and everyday life, every thread carries the essence of tradition and culture.
Today, Sujani embroidery continues to empower hundreds of women… pic.twitter.com/dgVip64V3p— Ministry of Textiles (@TexMinIndia) May 15, 2026
सुजनी कढ़ाई की शुरुआत बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भुसरा गांव से गांव से मानी जाती है। यहां पर पहले ग्रामीण महिलाएं, पुराने सूती कपड़ों, साड़ियों, धोतियों की तीन-चार परतें बनाकर बच्चों के लिए रजाई-कंबल तैयार करती थीं। धीरे-धीरे इनपर हाथ से सुंदर कढ़ाई की जाने लगी और यह परंपरा आगे चलकर सुजनी एंब्रॉयडरी के रूप में जानी जाने लगी।
ये भी पढ़ें- Black Potli Bag: पुराने चश्मे के डिब्बे से बनाएं रॉयल ब्लैक पोटली बैग
इस एंब्रॉयडरी की खासियत उसकी कहानी है, जो सिर्फ कला नहीं बल्कि सपनों को फैब्रिक पर उकेरती हैं। इसमें फूल पत्तियां, गांव का जीवन, खेती, पशु-पक्षी, देवी-देवता, महिलाओं के दैनिक जीवन को धागों के जरिए उकेरा जाता है। तकनीक की बात करें तो इसमें मुख्य रूप से रनिंग स्टिच और चेन स्टिच का इस्तेमाल होता है। यानी पहले पूरे कपड़े पर महीन टांके लगाएं जाते हैं बल्कि अलग-अलग धागों से डिजाइन तैयार किए जाते हैं। इस कढ़ाई में लाल, पीला, हरा, नीला और काले रंग के धागों का यूज सबसे ज्यादा किया जाता है।
ये भी पढ़ें- Artificial Necklace Sets: गोल्ड प्लेटेड नेकलेस सेट, 89% तक ऑफर पर नेकलेस डिजाइन
समय के साथ सुजनी कढ़ाई केवल कपड़ों तक सीमित नहीं रह गई है। यह मॉडर्न फैशन में भी अपनी जगह बना चुकी है, रजाइयों-साड़ियों से हटकर कुर्ती, स्टोल, बैंग, वॉल हैंगिंग और होम डेकोर प्रोडक्ट्स में भी इसकी झलक देखने को मिलती है। इस कला को 2006 में GA Tag से नवाजा गया। इतना ही नहीं, बारीक कारीगरी और बेहतरीन स्टोरीटेलिंग कारण यह कढ़ाई Seal of Excellence प्राप्त कर चुकी है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.