Bird House Ideas: बर्ड हाउस 10 क्यूट आइडिया, 500Rs में सजाएं होम गार्डन+बालकनी स्पेस

Published : Jun 29, 2026, 07:45 PM IST

Bird House Cute Ideas for Home Garden: कम बजट में अपने होम गार्डन या बालकनी को एक नया और सुंदर लुक देना चाहते हैं, तो एक सुंदर बर्ड हाउस जरूर शामिल करें। ₹500 के अंदर मिलने वाले ये फैंसी बर्ड हाउस आपके गार्डन डेकोर को नेचुरल और स्टाइलिश बना देंगे।

PREV
19
Bird House Ideas: बर्ड हाउस 10 क्यूट आइडिया, 500Rs में सजाएं होम गार्डन+बालकनी स्पेस

अगर आप अपने होम गार्डन या बालकनी को नेचुरल और अट्रैक्टिव लुक देना चाहते हैं, तो एक सुंदर बर्ड हाउस सबसे बेहतरीन डेकोर आइटम हो सकता है। यह सिर्फ सजावट का हिस्सा नहीं होता, बल्कि चिड़ियों को सेफ बैठने और घोंसला बनाने की जगह भी देता है। अच्छी बात यह है कि आजकल ₹500 के अंदर कई स्टाइलिश, कलरफुल और हैंडमेड बर्ड हाउस डिजाइंस आसानी से मिल जाते हैं, जो आपके छोटे से गार्डन या बालकनी को भी इंस्टाग्राम-रेडी बना सकते हैं।

29
मिनी बर्ड हाउस डिजाइन

अगर आप अपने गार्डन को थोड़ा यूनिक और क्यूट लुक देना चाहते हैं, तो मिनी बर्ड हाउस डिजाइन एक शानदार ऑप्शन है। यह खासतौर पर छोटे गार्डन, कैफे स्टाइल बालकनी और फोटो कॉर्नर के लिए काफी पसंद किया जाता है। इसे आप बालकनी गार्डन में हैंग करेंगी तो ये स्टनिंग लुक देगा।

39
मिनी हट बर्ड झोपड़ी डिजाइन

झोपड़ी की तरह दिखने वाले बर्ड हाउस आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनकी छत पर घास या बांस जैसी फिनिश दी जाती है, जिससे यह पूरी तरह नेचुरल फील देते हैं। अगर आपके घर में इंडियन या विलेज थीम वाला गार्डन है, तो यह डिजाइन बेहद खूबसूरत लगेगा।

कार्टून एंड नेचर थीम बर्ड हाउस

अगर घर में बच्चे हैं, तो कार्टून थीम वाले या नेचर थीम वाले बर्ड हाउस उन्हें काफी पसंद आएंगे। इनमें मशरूम, मिनी कैसल, कार या ट्री-हाउस जैसी क्रिएटिव डिजाइन देखने को मिलती हैं। ये गार्डन को फन और प्लेफुल लुक देते हैं।

49
वुडन कॉटेज बर्ड हाउस

अगर आपको नेचुरल और क्लासिक डेकोर पसंद है, तो लकड़ी से बना कॉटेज स्टाइल बर्ड हाउस शानदार ऑप्शन है। इसकी छोटी खिड़कियां, ढलानदार छत और रस्टिक फिनिश इसे किसी मिनी घर जैसा लुक देती हैं। इसे गार्डन के पेड़, बालकनी या टेरेस पर टांगने से पूरा स्पेस बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। इसकी कीमत लगभग ₹300 से ₹500 के बीच रहती है।

बांस बर्ड हाउस डिजाइन

बांस से बने बर्ड हाउस हल्के, मजबूत और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं। इनका सिंपल डिजाइन हर तरह के गार्डन और बालकनी डेकोर के साथ आसानी से मैच हो जाता है। यदि आप सस्टेनेबल डेकोर पसंद करते हैं, तो यह एक बेहतरीन चॉइस है।

59
रंग-बिरंगा पेंटेड बर्ड हाउस

हैंड-पेंटेड बर्ड हाउस बालकनी में रंग भरने का सबसे आसान तरीका है। इन पर फूल, पेड़, तितलियां, पक्षियों या ट्रेडिशनल आर्ट के खूबसूरत डिजाइन बने होते हैं। सफेद या हल्के रंग की दीवार के साथ यह बर्ड हाउस बेहद अट्रैक्टिव लगता है और आपके गार्डन को एक फ्रेश लुक देता है।

69
हैंगिंग बर्ड हाउस डिजाइन

अगर आपकी बालकनी छोटी है, तो हैंगिंग बर्ड हाउस सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसे हुक या मजबूत रस्सी की मदद से आसानी से लटकाया जा सकता है। यह कम जगह घेरता है और ऊपर की ओर लटकने से चिड़ियों को भी सुरक्षित महसूस होता है। हैंगिंग डिजाइन आधुनिक बालकनी के लिए काफी पसंद किए जाते हैं।

79
मल्टी-स्टोरी बर्ड हाउस

मल्टी-स्टोरी या डबल फ्लोर बर्ड हाउस देखने में काफी सुंदर लगते हैं। इनमें एक से ज्यादा एंट्री होल होते हैं, जिससे कई छोटी चिड़ियां एक साथ इसका यूज कर सकती हैं। यह बड़े गार्डन या खुले टेरेस के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।

89
नारियल के खोल से बना बर्ड हाउस

इको-फ्रेंडली डेकोर पसंद करने वालों के लिए नारियल के खोल से बना बर्ड हाउस शानदार चॉइस है। यह पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से तैयार होता है और छोटे पक्षियों को काफी पसंद आता है। इसे पौधों के बीच टांगने से गार्डन का लुक और भी सुंदर हो जाता है।

99
सिरेमिक बर्ड हाउस

सिरेमिक या क्ले से बने बर्ड हाउस अपने यूनिक डिजाइन और स्मूद फिनिश के लिए जाने जाते हैं। इन पर फ्लोरल पैटर्न, पेस्टल कलर्स और मिनिमल डिजाइन बने होते हैं। यह मॉडर्न बालकनी और इनडोर गार्डन के साथ बेहद स्टाइलिश दिखाई देते हैं।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories