Mushroom Farming at Home: बारिश के मौसम में घर पर मशरूम उगाना आसान हो सकता है। जानें ऑयस्टर मशरूम उगाने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, सही तापमान, नमी, जरूरी सामग्री और बेहतर फसल के लिए महत्वपूर्ण टिप्स।
बारिश का मौसम खेती करने के लिए अच्छा माना जाता है। इस मौसम में न सिर्फ आप अपने घर में में नए पौधे लगा सकते हैं बल्कि पैदावार भी बढ़ा सकते हैं। बारिश के मौसम में मशरूम लगाना बेस्ट ऑप्शन रहेगा क्योंकि इन्हें नमी पसंद होती है। यह कम स्पेस में आसानी से बढ़ जाते हैं। अगर थोड़ा ध्यान रखा जाए, तो घर पर ही ताजा मशरूम उगाया जा सकता हैं। जानिए आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
भूसे को साफ पानी में भिगोकर हल्का उबाल लें या गर्म पानी से हल्का गीला करें। ऐसा करने से सूक्ष्मजीव कम होते हैं और मशरूम अच्छी तरह से ग्रो करते हैं। इसके बाद अतिरिक्त पानी निकालकर भूसे को ठंडा होने के लिए रख दें। ग्रो बैग में भूसे की एक परत पर थोड़ा-सा बीज फैलाएं। इसी तरह परत-दर-परत बैग में सजाएं। ऐसा करने से कम स्पेस में ही कई सारे मशरूम उग जाएंगे। आप चाहे तो खाली पड़े कूलर में भी भूसा फैसालकर बीच डाल सकते हैं।
वातावरण में जितनी ज्यादा नमी होगी, मशरूम उतनी ही तेजी से ग्रो करेंगे।रोजाना हल्का पानी स्प्रे करें। अगर बैग में भूसा भरा है, तो उसमे छेद करना बिल्कुल न भूलें और उसी स्थान से स्प्रे भी करें। ऑयस्टर मशरूम में आमतौर पर 2–3 सप्ताह के भीतर लगने लगते हैं।
55
समझे मशरूम की प्रजाती
ध्यान रखें कि खाने योग्य मशरूम स्पॉन विश्वसनीय स्थान से खरीदें। गलत या जहरीले मशरूम स्पॉन आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं। वहीं ज्यादा पानी देने से फफूंदी और संक्रमण भी हो सकता है। ऑयस्टर मशरूम,बटन मशरूम,मिल्की मशरूम, शिटाके मशरूम, लायन्स मेन मशरूम आदि प्रजाति घर में आसानी से उगाई और खाई जा सकती है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.