DIY Wire Tree Ideas: प्लांट भले घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन आजकल कॉपर और एल्युमिनियम तारों से बने खूबसूरत ट्री खूब पसंद किए जा रहे हैं। जानें, बोनसाई, सनकैचर से 3D वायर ट्री बनाने का तरीका।
हर दो दिन में सोशल मीडिया का ट्रेंड बदल जाता है। कभी कोई हाऊ टू डू के बारे में बताता है तो कोई ट्यूटोरियल गाइड देता है, लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर कुछ हटकर वायरल हो रहा है। जिसके बारे में शायद ही आपने कभी सोचा हो। आजकल घरों में पेड़ लगाने का ट्रेंड बढ़ गया है, इससे जुड़े हैक्स और वीडियो तमाम मिल जाएंगे, लेकिन क्या कभी आपने इलेक्ट्रिक तारों से पेड़ बनाया है? नहीं, आजकल घर सजाने के लिए एल्युमिनियम-कॉपर के तार से होम डेकोर प्लांट खूब पसंद किया जा रहे हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही आइडिया लाए हैं, जिन्हें ट्राई किया जा सकता है।

वायर क्रिस्टल बोनसाई ट्री
असली बोनसाई पेड़ लगाने में 2-15 साल का समय लगता है। इसकी बजाय आप एल्युमिनियम या फिर कॉपर की तरह से इसे बनाकर दिल की तमन्ना पूरी कर सकते हैं। 20-30 तांबे के तार बराबर साइज में काटकर, उन्हें आपस में लपेटकर तना बनाएं, बाकी का हिस्सा खुला छोड़ दें। डालियां बनाने के लिए छूटे हुए तारों को 2-3 हिस्सों में बांटकर अलग-अलग दिशाओं में ट्विस्ट कर ब्रांच बना लें। रंग-बिरंगे स्टोन या क्रिस्टल लें और उसे पसंद के हिसाब से तारों की टहनियों पर चिपकाते जाएं। फिट करने के लिए लकड़ी या कार्डबोर्ड का बेस बनाकर पेंट कर लें, उसमें एमसील या ग्लू गन की मदद से जड़ों को चिपकाएं। आसपास क्रिस्टल डालकर लुक कंप्लीट करें। यह DIY ट्री लीविंग रूम से बेडरूम सजाने के लिए बेस्ट है।
हैंगिंग वायर ट्री क्राफ्ट
इसे मेटल के राउंड शेप प्रॉप्ट और तारों से तैयार बनाया गया है, जो खिड़की और दीवारों पर टांगने के लिए बेस्ट है। बनाने के लिए एक मेटल की गोल रिंग लें, इसमें 15-20 तारों को ट्विस्ट कर ग्लू गन की हेल्प से रिंग पर चिकपाएं, ताकि यह दिखने में जड़ जैसी लगे। अब धीरे-धीरे इसी तरह से अलग-अलग डालियां बना लें। हर टहनी में बीड्स लगाएं जब ये काम पूरा हो जाए तो इसे प्रॉप्ट में सेव करें। आखिर में ऊपरी और निचले हिस्से पर मोती, किस्टल लगाकर इसे विंड चाइम जैसा लुक दें।

ये भी पढ़ें- 200 रु. में मेकअप ऑर्गेनाइजर बॉक्स, कम जगह में सारा सामान करें सेट
मिनी बीडेड ट्री
ओवर लुक की बजाय आप विभिन्न प्रकार की वायर की मदद से ऐसा सिंगल डेस्कटॉप पीस बना सकती हैं, जो बहुत लग्जरी और क्लासी वाइब दे रहा है। एक लंबा तार लें, इसमें 5-6 मोती डालकर नीचे की ओर ट्विस्ट करें। ऐसा करने से छोटी-छोटी पत्तियां बनती जाएंगी। यही काम सारे तारों संग संग करें। अब तीन-चार तारों को घुमाकर कई घनी डाली बना दें और सभी के निचले हिस्सों को तब तक ट्विस्ट करें, जब तक तना न बन जाए। बचे हुए तारो को सफेद पत्थर पर रखें और सभी को ग्लू गन की मदद से चिपकाते जाए। बस आपका मिनी ट्री तैयार है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े नहीं ! डिटर्जेंट पाउडर से इन 5 चीजों को बनाएं चमकदार

पिंक बीड्स 3D वायर ट्री
इसे बनाने के लिए छोटी मेटल रिंग को आपस में जोड़कर थ्री डी बास्केट जैसा स्टैंड तैयार करें। ताबे के कई सारों को आपस में मिलाकर ट्विस्ट करें ताकि पेड़ का मोटा तना बन जाए। निचले हिस्से में जड़ों को अच्छे से फैलाकर रिंग पर लपेटकर फिक्स करें। जबकि ऊपर छूटे हुए तारों को मरोड़कर डालियां बनाएं। इनमें ग्लू गन की मदद से मोती लगाकर होम डेकोर पीस तैयार कर दें। यह इनडोर, बालकनी, बेडरूम, साइड टेबल कहीं भी रखा जा सकता है।
एल्युमिनियम वॉयर सनकैचर ट्री
यह मजबूत एल्युमिनिमयम तारों से बनाया गया ट्री है। जिसे बनाने के लिए 20-25 सिल्वर वायर के जरूरत होगी। तारों को अच्छी से रिंग के निचले हिस्से में बांधें। अब तारों को रिंग में फैलाकर रखें और ऊपर लाते हुए एक साथ जोड़कर कसकर घुमाते हुए सीधा तना बनाएं। तने के ऊपर से निकलने वाले तारों को ग्रुप्स में बांटकर डालियां तैयार करें। अब इनमें अलग-अलग शेड के क्रिस्टल लगाकर लुक कंप्लीट करें।
