Detergent Powder Uses: सर्फ का इस्तेमाल केवल कपड़े धोने की नहीं बल्कि घर में मौजूद इन 5 चीजों को साफ करने के लिए भी किया जा सकता है। जानिए 5 स्मार्ट हैक्स और जरूरी सावधानियां।

बिना सर्फ और साबुन के मानो धुले कपड़े लोगों को पसंद ही नहीं आते हैं। यही वजह है कि आज भी वॉशिंग मशीन लिक्विड लेने के बाद भी डिर्जेंट का इस्तेमाल करना करना पसंद करते हैं। अगर आप भी सोचते हैं कि Detergent Powder से केवल क्लोथ वॉश किए जा सकते हैं तो आप गलत है। इसकी हेल्प से घर में मौजूद उन चीजों भी क्लीन किया जा सकता है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाइल्स से हटाएं तेल के दाग

कई बार खाना बनाते समय, किचन के टाइल्स पर तेल गिर जाता है। जिसे करने के बाद भी पीले दाग पड़े रहते हैं। ऐसे में आप उस जगह पर थोड़ा सा डिटर्जेंट डालें और कुछ देर बाद ब्रश से रगड़कर पानी से धो दें। इसे स्टेन काफी हद तक साफ हो जाते हैं।

सिंक साफ करने का तरीका

सिंक, वॉशबेसिन से लेकर टॉयलेट लगातार इस्तेमाल करने से दाग जम जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर में नींबू मिक्स कर लगाएं और ब्रश से क्लीन कर दें।

ये भी पढें- Makeup Fixer Hacks: सिर्फ चेहरे के लिए नहीं, इन 10 कामों में भी आता है काम

कार्पेट-सोफे से हटाएं चाय के दाग

कार्पेट और सोफे पर अक्सर चाय के दाग पड़ जाते हैं। इसे हटाने के लिए ड्राई क्लीनिंग नहीं बल्कि हल्के डिटर्जेंट घोल का इस्तेमाल करें। यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादा हार्ड सर्फ की बजाय आप माइल्ड प्रोडक्ट लगाएं, जिससे सोफे के रंग और डिजाइन को नुकसान न पहुंचे।

बारबेक्यू ग्रिल कैसे साफ करें ?

लगातार इस्तेमाल से बारबेक्यू ग्रिल चिकनी और ग्रीसी हो जाती है। इसे क्लीन करने के लिए आप डिटर्जेंट पाउडर और पानी का घोल तैयार करें। कुछ घंटों के लिए ग्रिल को भिगो दें। बाद में स्पंज की मदद से क्लीन करें।

ये भी पढें- महंगा फेशियल नहीं गर्मी में चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाएंगी रसोई की ये चीजें

सीढ़ियों की जमी काई हटाएं

सीमेंट की सीढ़ियों पर समय-समय पर काई जम जाती है। न हटाने पर यहां छोटे-छोटे पौधे भी पनपने लगते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए डिटर्जेंट घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इन चीजों को सर्फ से करें न साफ

  • एल्युमिनियम के बर्तन
  • ऊन-रेशमी कपड़
  • कार-बाइक की पेटेंड बॉडी
  • ग्रेनाइट पत्थर

सर्फ इस्तेमाल करते वक्त बरते सावधानियां

  • कभी भी सर्फ, सिरका, अमोनिया या ब्लीच वाले क्लीनर संग न मिक्स करें, इससे खतरनाक गैस बन सकती है।
  • सर्फ हाथों के हार्ड होता है, ऐसे में दस्ताने जरूर पहनें