Summer Face Pack DIY: गर्मियों में ऑयली, डाई, सेंसेटिव और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए बेस्ट फेस पैक कौन सा है? जानें फेस पैक बनाने और लगाने का सही तरीका।
गर्मियों का मौसम केवल गर्मी नहीं लेकर आता बल्कि स्किन का भी एग्जाम लेता है। तेजी धूप, उमस और डिहाइड्रेशन अक्सर फेस की नमी छीन लेते हैं, ऐसे में चोहरा बहुत ज्यादा बेजान और रूखी लगता है। इतना ही नहीं स्किन ऑयली होने पर पिंपल्स की समस्या भी बढ़ जाती है। अगर आप भी तपती गर्मी से मानसून की ह्युमिडिटी से फेस को बचाना चाहते हैं तो हल्दी-ग्लोइंग स्किन के लिए फेस पैक और इन्हें लगाने का सही तरीका, जानें इस आर्टिकल में।

गर्मी में स्किन बेजान क्यों हो जाती है?
तापमान ज्यादा होने पर गर्म हवा और तेजी धूंप सीधे चेहरे के संपर्क में आती है, जिससे पानी तेजी से निकलता है। वैज्ञानिक भाषा में इसे ट्रांस एपिडमर्ल वाटर लॉस (TEWL) भी कहते हैं। यह फेस की नमी सोख लेता है। दूसरी ओर शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए अधिक पसीना-तेल यानी सीबम बनाते हैं, जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं और अक्सर पिंपल्स, ब्लैकहेड्स की समस्या होती है।

स्किन टाइप के हिसाब से फेसपैक कैसे चुनें ?
हर इंसान की स्किन अलग होती है, किसी को जेल बेस प्रोडक्ट सूट करते हैं तो किसी की स्किन क्रीमी प्रोडक्ट की डिमांड करती हैं। ऐसे में Dry से लेकर Sensitive Skin के लिए फेस पैक अलग होते हैं, इसलिए स्किन टाइप के हिसाब से हाइड्रेशन पैक चुनें।
ऑयली और एक्नेप्रोन स्किन के लिए फेस पैक
चेहरे पर ज्यादा ऑयल होने पर पिंपल्स की समस्या आम है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बेस्ट है। बनाने के लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी,1 चम्मच एलोवेरा जेल, गुलाब जल को घोलकर पैक तैयार करें। लगाने से पहले चेहरा धो लें, पूरे स्किन पर अच्छे से लगाकर 15 मिनट सूखने दें। इसके बाद हल्के ठंडे पानी से फेश वॉश करें।
फायदा-
- एक्स्ट्रा तेल हटाने में मदद करता है
- पोर्स क्लीनिंग में हेल्प
- स्किन को ठंडक देता है
- हफ्ते में 1 एक बार लगाएं
ये भी पढ़ें- घर के हर कोने के लिए बेस्ट क्रोशिया पर्दे, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
ड्राई स्किन फेस पैक
सूखी और रूखी स्किन के लिए शहद और मलाई का फेस पैक बेस्ट माना जाता है। बनाने के लिए 1 चम्मच शहद में एक चम्मच ताजी मलाई मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से फेशवॉश करें।
फायदे
- हाइड्रेशन देने के साथ नमी बनाए रखेगा
- फेस का रूखापन कम होगा
- स्किन मुलायम और सॉफ्ट दिखेगी

कॉम्बिनेशन स्किन फेस पैक
अगर आपका फेस पर नाक और माथी ऑयली रहते हैं लेकिन गाल सूखे रहते हैं तो यह खीरे से बना फेस पैक बनाएं। 2 चम्मच कद्दूकस किए हुए खीरे में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर हल्के हाथों से फेस पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से फेशवॉश करें।
फायदे
- स्किन को हल्की हाइड्रेशन मिलेगी
- ऑयली-डाई हिस्सों को बैलेंस करेगा
ये भी पढ़ें- Easy Makeup: 3 आसान मेकअप गाइड, हर ओकेजन पर पाएं ब्यूटी क्वीन लुक
सेंसेटिव स्किन के लिए फेस पैक
अगर कोई भी प्रोडक्ट यूज करने से स्किन प्रॉब्लम देती है तो आप सेंसेटिव फेस ऑप्शन में आते हैं। ऐसे में ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की बजाय 1 चम्मच ओटमील पाउडर में 2 चम्मच दही मिलाकर फेस पर लगाएं और 15 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।
फायदा
- जलन कम करता है
- लालपन से मुक्ति
- स्किन बैरियन को सपोर्ट करता है
सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
फेस पैक कब लगाना चाहिए ?
सुबह के वक्त स्किन धूप, धूल और पॉल्युशन का सामना करने के लिए तैयार होती है। ऐसे में हाइड्रेटिंग फेस पैक, शीट मास्क फेस को नमी देता है। वहीं, रात के वक्त स्किन रिपेयर मोड पर होती है, आप स्लीपिंग मास्क या फिर हाइड्रेशन फेस पैक लगा सकते हैं।
चेहरे के लिए सबसे ज्यादा फेस पैक कौन सा है?
Best Face Mask के बारे में बताना मुश्किल है। यह पूरी तरह से आपकी स्किन टॉलरेंस पर निर्भर करता है, बाजार से लेकर DIY तक आपको ढेरों पैक मिल जाएंगे।
