Navratri Dupatta Designs: नवरात्रि में चनिया चोली, लहंगा, सूट और जींस को दें नया लुक। बांधनी, मिरर वर्क, गोटा पट्टी, ऑर्गेंजा और प्रिंटेड दुपट्टे के स्टाइलिंग आइडियाज देखें।

वरात्रि का पर्व बेहद खास है। 11 अक्टूबर को मां दुर्गा का आगमन होगा तो दूसरी ओर गरबा आयोजनों की भी धूम होगी। इसे लेकर महिलाएं पहले से तैयारी करती हैं ताकि उनका लुक हटकर लगे। चनिया चोली, लहंगा और एथनिक सूट आप नया नहीं खरीद रही हैं तो इसे बिल्कुल हटकर और पिछले लुक से अलग बनाने के लिए स्टाइलिश दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह ट्रेडिशनल टच देने के साथ आपके ओवर-ऑल फैशन को खास बना देगा। यहां देखें 5 ऐसे दुपट्टा आइडियाज, जिन्हें वॉर्डरोब में जोड़कर पूरा फैशन गैम बदला जा सकता है।

बांधनी दुपट्टा (Bandhani Dupatta)

नवरात्रि में गुजराती और राजस्थानी वाइब चाहिए तो क्लोसेट में टाई-डाई शैली वाला बांधनी दुपट्टा शामिल करें। इसमें कलरफुल डॉट्स, अट्रेक्टिव पैटर्न दिए जाते हैं। साथ में लाल, पीला, हरा, नारंगी और गुलाबी रंग के बांधनी दुपट्टे पूरा लुक बदल देते हैं।

कैसे करें स्टाइल?

  • चनिया चोली के साथ कॉन्ट्रास्ट रंग का बांधनी दुपट्टा पहनें।
  • प्लेन कुर्ती और पलाजो सूट के साथ इसे एक कंधे पर ड्रेप करें।
  • जींस और सॉलिड क्रॉप टॉप के साथ बांधनी दुपट्टा पहनकर इंडो-वेस्टर्न लुक बनाएं।

स्टाइलिंग टिप: अगर आपके आउटफिट पर पहले से हैवी प्रिंट है, तो छोटे पैटर्न वाला दुपट्टा चुनें। इससे पूरा लुक ज्यादा भरा हुआ नहीं लगेगा।

मिरर वर्क दुपट्टा (Mirror Work Dupatta)

अगर आप गरबा नाइट में चमकदार और हसीन दिखना चाहती हैं, तो मिरर वर्क दुपट्टा आपके लिए शानदार ऑप्शन सकता है। इस पर लगे छोटे-छोटे शीशे और कढ़ाई नवरात्रि के रंगीन माहौल में खूबसूरत दिखाई देते हैं।

कैसे करें स्टाइल?

  • प्लेन चनिया चोली के साथ मिरर वर्क दुपट्टा पहनें।
  • सादे काले या सफेद सूट के साथ रंगीन मिरर वर्क चुनें।
  • ब्लैक जींस और क्रॉप टॉप के साथ इसे एक कंधे पर स्टाइल करें।

स्टाइलिंग टिप: अगर आपके ब्लाउज या कुर्ती पर पहले से हैवी मिरर वर्क है, तो हल्की कढ़ाई वाला दुपट्टा चुनें। गरबा खेलने के लिए दुपट्टे को अच्छी तरह पिन करना न भूलें।

गोटा पट्टी दुपट्टा (Gota Patti Dupatta)

ट्रेडिशनल और रॉयल लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए गोटा पट्टी दुपट्टा एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें गोल्डन या सिल्वर रंग की सजावटी पट्टियों और लेस का यूज होता है। यह दुपट्टा सिंपल आउटफिट को भी फेस्टिव लुक देने में कमी नहीं रखेगा।

कैसे करें स्टाइल?

  • प्लेन अनारकली सूट के साथ गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा पहनें।
  • घेरदार चनिया चोली के साथ रंगीन गोटा पट्टी दुपट्टा चुनें।
  • जींस और कुर्ती के साथ हल्की गोटा पट्टी वाला दुपट्टा पहनकर फ्यूजन लुक बनाएं।

स्टाइलिंग टिप: गोल्डन बॉर्डर वाले दुपट्टे के साथ गोल्ड टोन की ज्वेलरी और जूती पहन सकती हैं। दिन की पूजा के लिए हल्का और शाम की पार्टी के लिए थोड़ा हैवी बॉर्डर चुनें।

ऑर्गेंजा दुपट्टा (Organza Dupatta)

अगर आपको लाइटवेट,एलिगेंट और मॉडर्न लुक पसंद है, तो ऑर्गेंजा दुपट्टा ट्राई करें। इसका हल्का ट्रांसपेरेंट फैब्रिक और शेप अनारकली और घेरदार सूट पर कमाल लगते हैं।

कैसे करें स्टाइल?

  • चिकनकारी सूट के साथ फ्लोरल ऑर्गेंजा दुपट्टा पहनें।
  • प्लेन चनिया चोली के साथ एम्ब्रॉयडरी वाला ऑर्गेंजा दुपट्टा चुनें।
  • जींस, कुर्ती और फ्लैट फुटवियर के साथ हल्के रंग का दुपट्टा कैरी करें।

स्टाइलिंग टिप: पीच, पेस्टल पिंक, लैवेंडर और सफेद रंग के ऑर्गेंजा दुपट्टे सॉफ्ट लुक के लिए अच्छे विकल्प हैं। गरबा के दौरान ऐसा दुपट्टा पिन करें कि वह बार-बार कंधे से न फिसले।

प्रिंटेड कॉटन दुपट्टा (Printed Cotton Dupatta)

अगर आप बजट में नवरात्रि के लिए स्टाइलिश लुक बनाना चाहती हैं, तो प्रिंटेड कॉटन दुपट्टा डिसेंट ऑप्शन है। फ्लोरल, ब्लॉक प्रिंट, और मल्टीकलर डिजाइन डेली वियर के एथनिक कपड़ों के साथ आसानी से कैरी किए जा सकते हैं।

कैसे करें स्टाइल?

  • कॉटन कुर्ती और लेगिंग्स के साथ ब्लॉक प्रिंट दुपट्टा पहनें।
  • सिंपल चनिया चोली के साथ रंगीन प्रिंटेड दुपट्टा चुनें।
  • जींस और सफेद शर्ट या कुर्ती के साथ इसे पहनकर कैजुअल फ्यूजन लुक बनाएं।

स्टाइलिंग टिप: दिन में पूजा या बाहर घूमने के लिए कॉटन का हल्का दुपट्टा आरामदायक हो सकता है। छोटे प्रिंट वाला दुपट्टा व्यस्त पैटर्न वाले आउटफिट के साथ और बड़े प्रिंट वाला दुपट्टा प्लेन कपड़ों के साथ अच्छा लगता है।