Makeup Fixer Setting Spray Uses: मेकअप सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल केवल मेकअप लॉक करने के लिए नहीं बल्कि इन 10 तरह से भी किया जा सकता है। जानें मेकअप से जुड़ी हैक्स।
मेकअप चाहे जितना अच्छा क्यों न कर लो, अगर इसे सेटिंग स्प्रे से लॉक न किया जाए तो सारी की सारी मेहनत धरी की धरी रह जाती है। आजकल बाजार में Long Lasting Makeup Mixer की ढेरों वैरायटीज है, जो कई सारे ऐसे तत्वों संग आते हैं तो पतली सुरक्षा परत बनाते हुए चेहरे की नमी बनाए रखते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इसका यूज केवल चेहरे के लिए करते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए हैं, मेकअप फिक्सर के 10 ऐसे यूज जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

ड्रॉइंग को खराब होने से बचाएं
अगर आप पेंट करते हैं तो पेंसिल के अलावा चारकोल, ग्रेफाइट का इस्तेमाल करते होंगे। लगातार इस्तेमाल से यह फैलने लगते हैं। इन्हें बचाने के लिए आर्ट कैनवास पर हल्का सा सेटिंग स्प्रे करें, जिससे एक परत तैयार हो जाती है और पेटिंग खराब नहीं होती।
कपड़ों में आने वाली क्रीज हटाएं
कपड़ों में क्रीज लाइन पड़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसे हटाने के लिए आप मेअकप स्प्रे का इस्तेमाल करें। जहां लाइनें दिखें, हल्का सा स्प्रे कर प्रेस कर दें। यह कपड़ों की सतह पर नमी बनाए रखता हैं और क्रीज कम पड़ती हैं।
कॉलर से साफ करें दाग
कई बार सफेद कपड़े उतारते वक्त कॉलर या शोल्डर में मेअकप लग जाता है। इसे हटाने के लिए आप सेटिंग स्प्रे का यूज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Layered Mangalsutra : कीमत एक फैशन अनेक, खरीदें नेकलेस लुक लेयर्ड मंगलसूत्र
टूटा हुआ फेस पाउडर ठीक करें
अगर आपका Compact Powder टूट गया है, तो इसे फेंकने की बजाय, टुकड़ों को अच्छे से पीसकर पाउडर बना लें और ऊपर से 4-5 बूंद सेटिंग स्प्रे की डालें। अब इसे किसी डिब्बी में डालकर अच्छे से दबा दें। 24 घंटे बाद फेस पाउडर तैयार हो जाएगा। यह ट्रिक आप टूटे हुए ब्लश और आईशैडो संग भी अपना सकती हैं।

बेबी हेयर सेट करने के लिए बेस्ट
बालों में चाहे जितनी अच्छी हेयरस्टाइल बना लो लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बेबी हेयर देते हैं। सही से बांधने पर पूरी की पूरी हेयरस्टाइल खराब हो जाती है। ऐसे में हेयरडो बनाने से पहले स्पूली ब्रश में थोड़ा-थोड़ा सेटिंग स्प्रे लेकर हल्के हाथों से बालों पर लगाएं। इससे बाल चिपचिपे भी नहीं लगेंगे और लंबे वक्त सेट भी रहेंगे।
ये भी पढ़ें- महंगा फेशियल नहीं गर्मी में चेहरे को ठंडा और चमकदार बनाएंगी रसोई की ये चीजें
आइब्रो करें सेट
Eyebrow बनाने के लिए आप पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं तो ये कुछ घंटों में खराब हो जाती हैं। इन्हें लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आप स्पूली ब्रश पर हल्का सा फिक्सर डालें और आईब्रो को ऊपरी की ओर ब्रश करें। इससे आईब्रो लंबे वक्त तक सेट रहती हैं।
बॉडी ग्लिटर या शिमर फैलने से रोकें
Glowing Body के लिए बॉडी शिमर या ग्लिटर का यूज किया जाता है, यह अक्सर कपड़ों में लग जाता है। इसे स्थिति से बचने के लिए हल्का सेटिंग स्प्रे करें।
चश्मे की सफाई
मास्क या बरसात में चश्मा पहनने पर धुंध की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आप हाइड्रेटिंग सेटिंग स्प्रे से इसे साफ कर सकते हैं। हालांकि ऐसा करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि सभी चश्मों के लेंस अलग-अलग होते हैं।
लॉन्ग लास्टिंग नेल पॉलिश
अगर आपकी नेलपेंट लगाने के बाद खराब हो जाती है तो पहला और आखिरी कोट लगाने के बाद सेटिंग स्प्रे करें। इससे बेस पर लेयर तैयार होगी और ये नाखूनी को स्मज होने से बचाएगा।
ताजे फूलों को रखें फ्रेश
अगर आपके पास ताजा फूल हैं तो इन पर हल्का सा सेटिंग स्प्रे कर एक- दो दिन तक ताजा रखा जा सकता है। हालांकि ज्यादा स्प्रे फूलों को खराब कर सकता है।
नोट- यहां दी गई सारी जानकारी इंटरनेट से लगी है, एशियानेट हिंदी ऐसा कोई भी दावा नहीं करता है।
