किड्स रूम अलमारी बुकशेल्फ डिजाइन, 6 लुक बचाएंगे पेंट का खर्चा

Published : Jun 29, 2026, 04:45 PM IST

Childrens room storage ideas: बच्चों के कमरे को स्टाइलिश और ऑर्गेनाइज्ड बनाने के लिए चेक करें 6 खूबसूरत बुकशेल्फ डिजाइन। जिराफ, फिश से कॉर्नर से लेकर किड्स रूम अलमारी डिजाइन्स।

PREV
14

आजकल, घर लेने के साथ उसे सजाने की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। इंटीरियर-एक्सीटीरियर से लेकर हर कोने का खासा ख्याल रखा जाता है। अगर आपने अपने बेडरूम तो सजा लिया है लेकिन अभी तक, बच्चों के लिए कमरा डेकोरेट नहीं किया है तो ये फोटो गैलरी जरूर देखें। जहां हम लेकर आए हैं खूबसूरत फंकी डिजाइन वाली अलमारी, जहां वह टॉयज खेलने से लेकर बड़े होने तक सारा सामान स्टोर कर सकते हैं। ये पीस बहुत यूनिक है जो न केवल कमरे को रचनात्मक लुक देंगे बल्कि सालों-साल तक पेंट की छुट्टी भी कर देंगे।

24

ट्री शेप बुकशेल्फ डिजाइन

कमरा छोटा हो या बड़ा यह ट्री बुकशेल्फ बच्चों के कमरे के लिए बेहतरीन च्वाइस है। यह रूम को नेचर इंस्पायर्ड लुक देने के साथ एडवेंचरस फील देगा। इस अलमारी में पेड़ का शेप देते हुए छोटे-छोटे ओपन क्यूब शेल्फ दिए गए हैं। जहां पर बच्चे मनपसंद कॉमिक्स से लेकर, खिलौने, स्कूल बुक्स आसानी से रख सकते हैं। जबकि नीचे की ओर क्यूबी होल है, जो स्टोरी रीडिंग जोन जैसे काम करता है। यह पीस न केवल कमरे को एस्थेटिक दिखाएगा बल्कि लाइवली लुक भी देगा।

पिरामिड स्टाइल अलमारी

अगर आप बच्चों को वाइब्रेंट-कलरफुल फील देना चाहते हैं तो इसे चुनें। इसमें अलग-अलग रंगों के क्यूब ब्लॉक्स को जोड़कर सीढ़ी आकार में सेट किया गया है, जो बहुत खूबसूरत लग रहा है। साथ में ओपन शेल्फ बच्चों को अपनी चीजें ऑर्गेनाइज्ड तरीके से रखने की आजादी देता है। यह पीस कम जगह और वर्टिकल स्पेस के लिए बेस्ट है।

ये भी पढे़ं- Hydration Drink: महंगे सीरम नहीं, 30 रु. किलो सब्जी से पाएं नेचुरल हाइड्रेशन

34

एक्वा मरीन फिश बुकशेल्फ डिजाइन

यह डिजाइन, बच्चों के कमरे को एक्वाटिक लुक देता है। इसमें रंग-बिरंगी मछलियों के आकारके तीन वर्टिकल ओपन दराज बने हैं। जहां पर हर तरह का सामान रख सकते हैं। अगर आपके पास जमीन में अलमारी रखने की जगह नहीं है तो इसे दीवार पर इसे बनवाना बेस्ट च्वाइस है। यह लो स्पेस में शानदार इंटीरियर लुक देता है। इसे खरीदने के साथ MDF या वुडन मटेरियल पर कस्टमाइज कराया जा सकता है।

रूम कॉर्नर शेल्फ अलमारी

यदि बेड के कारण रूम में अतिरिक्त जगह नहीं बची है तो कॉर्नर एरिया का इस्तेमाल करते हुए आप क्लीन-नीट लुक देने वाली शेल्फ बनाएं। इसमें पेड़ की टहनियों की हाइलाइट करते हुए शेल्फ दिए गए हैं। इस तरह के कस्टमाइज और बारीक कॉर्नर ऑनलाइन-ऑफलाइन 12000-18000 रु. तक खरीदे जा सकते है।

ये भी पढ़ें- एक बार खरीदों सालों पहनों, हरियाणवी कड़ा पायल के 9 डिजाइन

पजल ब्लॉक अलमारी

यह पीस उन पेरेंट्स के लिए है जो बच्चों को फन और लर्निंग बेस्ड लाइफस्टाइल देने में बीलीव रखते हैं। इसमें अलग-अलग पजल के टुकड़ों को आपस में जोड़कर अलमारी बनाई है। छोटे बच्चों के विजुअल सेंस को बेस्टू करने के लिए ये चुना जा सकता है। ट्रेंडी और सॉलिड मटेरियल पर यह 10000-15000 रु. तक मिल जाएगी।

44

जिराफ स्टाइल एनिमल बुकशेल्फ

अगर कमरे में जगह की कमी नहीं है तो आप इस तरह की जिराफ वाली बुकशेल्फ या अलमारी चुनें। इसमें छोटे-छोटे ओपन दराज हैं, जहां पर किताबें, खिलौने, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट से लेकर आप शोपीस भी रख सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन 10000रु. तक इन्हें खरीद सकते हैं।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories