Facial Benefits: ब्लीच या फेशियल? एक्सपर्ट्स ने बताया चेहरे के लिए क्या है बेस्ट

Published : Jul 08, 2026, 06:00 PM IST
Facial Benefits

सार

Bleach vs Facial: चेहरे पर निखार पाने के लिए ब्लीच और फेशियल दोनों लोकप्रिय ब्यूटी ट्रीटमेंट हैं, लेकिन दोनों का काम अलग-अलग होता है। ब्लीच चेहरे के महीन बालों को हल्का करके इंस्टेंट ब्राइट लुक देता है, जबकि फेशियल त्वचा की गहराई से सफाई, हाइड्रेशन और लंबे समय तक रहने वाला ग्लो देने में मदद करता है। 

Facial or Bleach: चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग अक्सर ब्लीच और फेशियल का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार यह समझना मुश्किल हो जाता है कि दोनों में से कौन-सा ऑप्शन बेहतर है। कुछ लोग इंस्टेंट ब्राइटनेस के लिए ब्लीच करवाते हैं, जबकि कई लोग स्किन को गहराई से साफ और हेल्दी रखने के लिए फेशियल चुनते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोनों का उद्देश्य और असर अलग-अलग होता है। इसलिए अपनी स्किन टाइप और जरूरत को समझकर ही सही विकल्प चुनना चाहिए।

ब्लीच क्या करता है?

ब्लीच का मुख्य काम चेहरे के महीन बालों (फेशियल हेयर) का रंग हल्का करना होता है, जिससे वे त्वचा के रंग में घुल-मिल जाते हैं और चेहरा अधिक साफ व ब्राइट दिखाई देता है। यह स्किन को अंदर से पोषण नहीं देता और न ही दाग-धब्बों या पिंपल्स का इलाज करता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो ब्लीच करवाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लोगों को इससे जलन या एलर्जी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Without Jewelry Style: नेकलेस-इयररिंग्स के बिना भी लगेंगी खूबसूरत, जानें स्टाइलिंग के 4 स्मार्ट तरीके

फेशियल कैसे करता है काम?

फेशियल एक स्किन केयर ट्रीटमेंट है, जिसमें क्लीनिंग, एक्सफोलिएशन, मसाज, स्टीम और फेस पैक जैसे कई स्टेप्स शामिल होते हैं। इससे त्वचा की गंदगी, अतिरिक्त तेल और डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। नियमित फेशियल कराने से त्वचा को हाइड्रेशन मिलता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और चेहरा लंबे समय तक फ्रेश व ग्लोइंग नजर आ सकता है।

किसे चुनना रहेगा बेहतर?

अगर आपका उद्देश्य सिर्फ चेहरे के बालों को कम दिखाई देना और तुरंत ब्राइट लुक पाना है, तो ब्लीच एक विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप त्वचा की गहराई से देखभाल, सफाई और लंबे समय तक रहने वाला ग्लो चाहते हैं, तो फेशियल ज्यादा उपयुक्त माना जाता है। ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अलग-अलग तरह के फेशियल उपलब्ध हैं, इसलिए स्किन टाइप के अनुसार चुनाव करना बेहतर रहता है।

ये भी पढे़ं- Expired Makeup DIY Ideas: एक्सपायर्ड मेकअप का यूज कैसे करें? फेंके नहीं ट्राय करें 5 DIY आइडियाज

एक्सपर्ट्स की सलाह

स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्लीच और फेशियल को एक-दूसरे का ऑप्शन नहीं, बल्कि अलग-अलग जरूरतों के लिए किए जाने वाले स्किन केयर उपाय के रूप में देखना चाहिए। किसी भी ट्रीटमेंट से पहले अपनी त्वचा की सेंसेटिव, एलर्जी और मौजूदा स्किन समस्याओं का ध्यान रखें। अगर आपकी त्वचा पर पिंपल्स, रैशेज या किसी प्रकार का इंफेक्शन है, तो पहले स्किन एक्पर्ट से सलाह लें। सही समय पर और सही तरीके से किया गया स्किन केयर ही चेहरे को स्वस्थ, साफ और नेचुरल निखार देने में मदद करता है।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Guava Farming Tips: बारिश के मौसम में अमरूद की बंपर पैदावार चाहिए? आज ही करें ये 5 जरूरी काम
Quick Harvest Vegetables: 20 दिन में उगेंगी ये सब्जियां, बैकयार्ड में बनाएं मिनी वेजिटेबल गार्डन