No Jewelry Look: बिना ज्वेलरी के भी दिखना चाहती हैं स्टाइलिश? जानें 4 आसान फैशन टिप्स, जिनकी मदद से आप मिनिमल लुक में भी बेहद क्लासी, ट्रेंडी और आकर्षक नजर आएंगी।
क्या आपको ज्वेलरी पहनना अच्छा नहीं लगता या फिर आउटिंग के दौरान ज्वेलरी पहनना अक्सर भूल जाती हैं, तो सिंपल टिप्स की मदद से भी सुंदर दिख सकती हैं। आपको अपने लुक को बिना ज्वेलरी खास दिखाने के लिए कुछ टिप्स फॉलो करने पड़ेंगे। जानिए नो ज्वेलरी लुक के लिए किन बातों का ध्यान रखें।

सिंपल न रखें हेयरस्टाइल

अगर आप कानों में इयररिंग्स नहीं पहनना चाहती हैं, तो आपको ऐसी हेयर स्टाइल बनानी चाहिए जिससे लोगों का ध्यान आपके बालों पर जाए। इसके लिए आप ब्रेड के साथ मैसी बन, हाई पोनीटेल, स्लीक बन, हाफ अप हेयर स्टाइल या सॉफ्ट वेवी लुक क्रिएट कर सकते हैं। आप इसे और भी ज्यादा फैंसी बनाने के लिए फैब्रिक हेयर बैंड यूज करें। ऐसे आपका चेहरा भी भरा-भरा दिखेगा और ज्वेलरी की कमी भी महसूस नहीं होगी।
नेकलाइन वाले आउटफिट से दिखें फैंसी

गले में नेकलेस नहीं पहनना चाहती हैं, तो ऐसे में आप ड्रेस या फिर ब्लाउज के साथ ऐसा नेकलाइन चुनें, जिसमें गोल्डन जरी से वर्क किया गया हो। ऐसे नेकलाइन नेकलेस की कमी महसूस नहीं होने देते और बिना ज्वेलरी के भी काफी स्टाइलिश लुक मिलता है। आप दर्जी से कहकर अपनी पसंद की नेकलाइन बनवा सकती हैं।
स्टाइलिश फुटवियर से जाएं सज

बिना ज्वेलरी के खुद को खास दिखाने के लिए आपको फैंसी फुटवियर का सहारा लेना पड़ेगा। प्लेन फुटवियर के बजाय आप वेलवेट के फुटवियर पहन सकती हैं। ऐसे फुटवियर पहने जिसमे घुंघरू, कुंदन या फिर सितारों का वर्क किया गया हो। ऐसा करने से बिन पायल के भी आपके पैर काफी खूबसूरत दिखेंगे। आप चाहे तो अपनी ड्रेस के हिसाब से ब्लॉक हील्स, लोफर, फ्लैट्स या ट्रेंडी सैंडल भी पहन सकती हैं।
और पढ़ें: शिफॉन से कॉटन तक बारिश के मौसम में पहनें 6 फैंसी स्लीवलेस कुर्ती
ग्लोइंग मेकअप से बढ़ेगी चमक

बिना ज्वेलरी के अगर चेहरे की चमक बढ़ाना चाहती हैं, तो आप हल्का लेकिन ग्लोइंग मेकअप करें। इसमें आप न्यूड लिपस्टिक, मस्कारा, हल्का ब्रश या ड्यूई बेस लुक अपना सकती हैं। इससे चेहरा भी फ्रेश दिखेगा और आत्मविश्वास भी ज्यादा झलकेगा।
और पढ़ें: डॉल सी क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. बिना नेकलेस के कौन-सी नेकलाइन सबसे अच्छी लगती है?
बिना नेकलेस के आप स्क्वायर नेक, बोट नेक, गोल्डन जरी वर्क नेकलाइन, हाई नेक जैसे नेकलाइन पहन कर बेहद स्टाइलिश दिख सकती हैं।
2.बिना इयररिंग्स के लुक को स्टाइलिश कैसे बनाएं?
बिना इयररिंग्स के अपने लुक को स्टाइलिश दिखाने के लिए आप हेयर स्टाइल में बदलाव कर सकती हैं। साथ ही ऐसी हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें, जो आपके लुक को निखार दे।
3.क्या बिना ज्वेलरी के भी एथनिक लुक स्टाइलिश लग सकता है?
हां, सही नेकलाइन, अच्छी फिटिंग वाले आउटफिट, खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ ही ग्लोइंग मेकअप आपको स्टाइलिश दिखाएगा।
