
अगर आप बिना महंगे फेशियल, स्किन केयर, मेकअप, इंजेक्शन, फिलर्स या महंगे स्किन ट्रीटमेंट के चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो चाइनीज बोजीन (Bojin) मसाज थेरेपी आपके लिए बेस्ट और रिलेक्सिंग ऑप्शन हो सकती है। यह ट्रेडिशनल चाइनीज टैकनीक खास टूल और मसाज स्ट्रोक्स की मदद से चेहरे की मांसपेशियों को रिलैक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और स्किन को फ्रेश लुक देने पर आधारित होती है। हालांकि, इसके एंटी-एजिंग प्रभावों पर वैज्ञानिक शोध अभी सीमित हैं, इसलिए इसे स्किनकेयर और हेल्दी लाइफस्टाइल का पूरक माना जाना चाहिए।
बोजीन थेरेपी ट्रेडिशनल चाइनीज मसाज टैकनीक से इंसपायर्ड है, जिसमें स्मूद टूल की मदद से चेहरे पर हल्के प्रेशर और स्ट्रोक्स दिए जाते हैं। इससे त्वचा और मांसपेशियों रिलैक्स महसूस करती है।
फेशियल मसाज अस्थायी रूप से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और चेहरे की सूजन कम महसूस कराने में मदद करती है। इससे चेहरा अधिक फ्रेश और ग्लोइंग दिखाई देती है, स्किनकेयर प्रोडक्ट्स लगाने का अनुभव भी बेहतर हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- चेहरे की सूजन से लेकर इंस्टेंट ग्लो तक, जानें Cucumber Chinese Gua Sha Massage के ब्यूटी सीक्रेट्स+फायदे
रेगुलर मसाज से चेहरे की मांसपेशियों में आराम महसूस होता है और त्वचा कुछ समय के लिए अधिक टोंड दिखती है। लेकिन झुर्रियां पूरी तरह खत्म होने या उम्र बढ़ने की प्रोसेस रोकने का दावा वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं है।
बोजीन थेरेपी हमेशा ट्रेंड प्रोफेशनल से ही करवाएं। यदि त्वचा पर इंफेक्शन, गंभीर मुंहासे, खुला घाव या कोई स्किन डिजीज है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।
बोजीन थेरेपी के साथ रोजाना सनस्क्रीन, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी, अच्छी नींद और नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाएं। यही आदतें लंबे समय तक स्वस्थ और ग्लोइंग स्किन बनाए रखने में सबसे अधिक मदद करती हैं।
Q1. क्या बोजीन थेरेपी दर्दनाक होती है?
आमतौर पर नहीं। सही तकनीक से की जाए तो केवल हल्का प्रेशर महसूस होता है।
Q2. क्या बोजीन थेरेपी से स्किन ग्लो करती है?
फेशियल से ज्यादा रूप से चेहरा अधिक फ्रेश और चमकदार दिखता है, लेकिन इसके रिजल्ट व्यक्ति के अनुसार अलग हो सकते हैं।
Q3. क्या बोजीन थेरेपी सभी के लिए सुरक्षित है?
यदि त्वचा पर इंफेक्शन, खुले घाव या गंभीर स्किन समस्या है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर होता है।
इसे भी पढ़े- डॉल से क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.