MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • चेहरे की सूजन से लेकर इंस्टेंट ग्लो तक, जानें Cucumber Chinese Gua Sha Massage के ब्यूटी सीक्रेट्स+फायदे

चेहरे की सूजन से लेकर इंस्टेंट ग्लो तक, जानें Cucumber Chinese Gua Sha Massage के ब्यूटी सीक्रेट्स+फायदे

चेहरे की सूजन कम करने, स्किन को नेचुरल ग्लो देने और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए Cucumber Chinese Gua Sha Massage Technique तेजी से ट्रेंड कर रही है। जानें यह क्या है, घर पर खीरे से Gua Sha मसाज कैसे करें और इसके शानदार ब्यूटी बेनेफिट्स।

3 Min read
Author : Chanchal Thakur
Published : Jul 09 2026, 08:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Chat gpt

स्किनकेयर की दुनिया में Chinese Gua Sha Technique पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हुई है। अब इस तकनीक में खीरे का इस्तेमाल भी तेजी से ट्रेंड कर रहा है, जिसे Cucumber Chinese Gua Sha Massage कहा जाता है। खीरे की ठंडक और Gua Sha मसाज का कॉम्बिनेशन चेहरे की सूजन कम करने, स्किन को रिलैक्स करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मददगार माना जाता है। हालांकि, यह कोई चमत्कारी उपचार नहीं है और इसके परिणाम व्यक्ति की त्वचा और नियमित देखभाल पर निर्भर करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : shubhangi_anand__ and others instagram

क्या है Chinese Gua Sha Massage?

Chinese Gua Sha एक पारंपरिक मसाज तकनीक है, जिसमें चिकने किनारों वाले टूल से चेहरे पर हल्के स्ट्रोक दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य त्वचा पर दबाव डालकर ब्लड सर्कुलेशन और लिम्फेटिक ड्रेनेज को बेहतर बनाना होता है। चेहरे के लिए यह तकनीक बेहद हल्के हाथों से की जाती है। कई लोग इसे सुबह के समय अपनाते हैं ताकि रातभर की सूजन कम हो और चेहरा अधिक फ्रेश दिखाई दे।

35
Image Credit : shubhangi_anand__ and others instagram

घर पर Cucumber Chinese Gua Sha Massage कैसे तैयार करें?

  • इस मसाज के लिए सबसे पहले एक ताजा और ठंडा खीरा लें। 
  • उसे धोकर फ्रिज में बर्फ जमा लें। अब खीरे को लंबाई में काटें ताकि उसका सपाट हिस्सा चेहरे पर आसानी से चल सके। 
  • मसाज शुरू करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें और हल्का फेस ऑयल, एलोवेरा जेल या मॉइस्चराइजर लगाएं।
  • इससे खीरा त्वचा पर आसानी से ग्लाइड करेगा और त्वचा पर अनावश्यक रगड़ नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें- Skin Care Tips: ये 5 चीजें फेस पर लगाना बंद करें, वरना पूरी खराब हो जाएगी स्किन

45
Image Credit : shubhangi_anand__ and others instagram

Cucumber Chinese Gua Sha Massage घर पर कैसे करें?

  • मसाज हमेशा चेहरे के बीच से बाहर और नीचे से ऊपर की ओर करें। 
  • ठंडे खीरे के सपाट हिस्से को गाल, जॉलाइन, माथे और गर्दन पर हल्के दबाव के साथ धीरे-धीरे स्लाइड करें। 
  • हर हिस्से पर 5 से 10 बार स्ट्रोक दें और पूरी प्रोसेस लगभग 5 से 10 मिनट तक करें। 
  • मसाज के दौरान ज्यादा दबाव न डालें और अगर त्वचा पर जलन, कट या मुंहासे हों तो इसे करने से बचें।
55
Image Credit : chat gpt

Cucumber Chinese Gua Sha Massage के फायदे

  • खीरे की ठंडक चेहरे की पफीनेस कम करने और त्वचा को ताजगी देने में मदद करती है। 
  • Gua Sha मसाज लिम्फेटिक ड्रेनेज को सपोर्ट करती है, जिससे चेहरे की सूजन अस्थायी रूप से कम दिखाई देती है। 
  • नियमित और सही तरीके से करने पर स्किन रिलैक्स, स्मूद और हेल्दी दिखती है। 
  • साथ ही, फेस ऑयल या सीरम के साथ की गई यह मसाज स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के बेहतर फैलाव में भी मदद करती है।
  • यह तकनीक किसी Skin रोग का इलाज नहीं है। अगर आपकी स्कीन सेंसिटीव है या कोई गंभीर समस्या है, तो इसे करने से पहले स्कीन एक्सपर्ट की सलाह लें।

इसे भी पढ़ें- डॉल सी क्यों दिखती हैं चाइनीज महिलाएं ? मेकअप बैग में छिपे हैं 8 राज

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

CT
Chanchal Thakur
चंचल ठाकुर। मीडिया जगत में इनको 4 साल से ज्यादा अनुभव है। सितंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2021-22 में अमर उजाला, 2023-24 में दैनिक जागरण संस्थान की वेबसाइट हर जिंदगी में ये काम कर चुकी हैं। पत्रकारिता में इनके पास BAJMC और MA की डिग्री है। लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट, ट्रेन्डिंग और धर्म से जुड़ी खबरों में इनका इंट्रेस्ट है। इनसे chanchal.singh@asianetnews.in के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
जीवनशैली समाचार (Jeevanshaili Samachar)
फ़ैशन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ओवरसाइज बिछिया के फैंसी डिजाइन, लंबी उंगलियां दिखेंगी क्लासी
Recommended image2
Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की कमाई
Recommended image3
बेबी को सॉलिड फूड खिलाते समय पेरेंट्स अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां, जानें डॉक्टर एडवाइस
Recommended image4
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स
Recommended image5
Flower Farming: किसान जरूर लगाएं ये 5 फूलों की फसल, त्योहारों में बढ़ जाती है कीमत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved