
Bridal Gajra Design: भारतीय दुल्हन का श्रृंगार फूलों के बिना अधूरा माना जाता है। खूबसूरत लहंगे, ज्वेलरी और मेकअप के साथ अगर बालों में ताजे फूलों का गजरा सज जाए, तो पूरा ब्राइडल लुक और भी निखर जाता है। आजकल पारंपरिक मोगरा गजरे के साथ गुलाब, ऑर्किड और मिक्स फ्लोरल गजरे भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप अपनी शादी के लिए परफेक्ट गजरा डिजाइन तलाश रही हैं, तो ये 5 स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।
मोगरे का गजरा कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता। इसकी भीनी-भीनी खुशबू और सफेद फूल दुल्हन को बेहद शाही और पारंपरिक लुक देते हैं। इसे बन, लो बन या ब्रेडेड हेयरस्टाइल के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है। लाल, मरून या गोल्डन आउटफिट के साथ मोगरे का गजरा सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है।
अगर आप अपने ब्राइडल लुक में थोड़ा रॉयल टच चाहती हैं, तो गुलाब के फूलों से बना गजरा बेहतरीन विकल्प है। लाल, गुलाबी या सफेद गुलाब का गजरा हर तरह के ब्राइडल आउटफिट के साथ आकर्षक लगता है। यह खासतौर पर रिसेप्शन और इंगेजमेंट लुक के लिए भी काफी पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें- House Front Vastu Design: वास्तु के अनुसार घर के फ्रंट के 5 स्टाइलिश डिजाइन, जो बढ़ाएं पॉजिटिव एनर्जी और सुंदरता
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ऑर्किड और बेबी ब्रीथ फूलों से बना गजरा ट्राई करें। यह हल्के रंगों के ब्राइडल आउटफिट के साथ बेहद एलिगेंट लगता है। इसकी खास बात यह है कि यह सिंपल हेयरस्टाइल को भी बेहद प्रीमियम और क्लासी बना देता है।
आजकल दुल्हनों के बीच मिक्स फ्लोरल गजरा काफी ट्रेंड में है। इसमें मोगरा, गुलाब, ऑर्किड, कार्नेशन और छोटे रंग-बिरंगे फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट माना जाता है। रंगों का खूबसूरत मेल पूरे लुक को फ्रेश और स्टाइलिश बनाता है।
ये भी पढ़ें- Kitten Heels Sandals: ना बैलेंस बिगड़ेगा ना गिरेंगी, ऑफिस में डेली पहनें किटन हील्स फुटवियर
फूलों के साथ छोटे मोती, कुंदन या पर्ल स्ट्रिंग्स से सजाया गया गजरा इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह डिजाइन पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के ब्राइडल लुक के साथ आसानी से मैच हो जाता है। अगर आप अपनी शादी में सबसे अलग और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो यह गजरा डिजाइन आपके हेयरस्टाइल को यादगार बना सकता है।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.