
बच्चों के सिर में अगर सफेद पीले रंग की पपड़ी जमना शुरू हो गई है, तो यह डेंड्रफ की समस्या हो सकती है। वहीं छोटे बच्चों में इसे अक्सर क्रैडल कैप का नाम दिया जाता है। हल्के मामलों में आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से डैंड्रफ को साफ कर सकते हैं। अगर पपड़ी बहुत ज्यादा मोटी हो गई है या उसमें लालिमा आ गई है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। आइए जानते हैं बच्चों के सिर से डैंड्रफ हटाने के लिए क्या किया जा सकता है।
बच्चों के सिर से डैंड्रफ हटाने के लिए नारियल तेल से मालिश करें। तेल को हल्का गुनगुना कर लें और बच्चे के सिर पर 10 से 15 मिनट इसे लगाएं। ऐसे पपड़ी नरम हो जाती है और उसे हटाना भी बेहद आसान हो जाता है। इसके बाद आप ब्रश या कंघी से परत को निकाल सकते हैं।
बच्चों के सिर को सप्ताह में दो से तीन बार हल्के शैंपू से धुले। तेल और जमी हुई मृत त्वचा भी धीरे-धीरे निकलने लगती है। बालों के तेजी से रगड़कर धुलने की गलती बिल्कुल भी न करें।
और पढ़ें: फ्रिजी बालों में नेचुरल जैल की तरह काम करेंगे 5 उपाय, नहीं पड़ेगी केमिकल की जरूरत
अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। शुद्ध एलोवेरा जेल थोड़ी देर के लिए स्कैल्प में लगाएं और 15 मिनट बाद फिर बालों को साफ कर लें। एक बार एलोवेरा इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें।
बच्चों की कंघी, तोलिया, तकिया इन सबको रोजाना साफ करें। पसीना और गंदगी के कारण डैंड्रफ पड़ जाता है। ध्यान रखें कि पपड़ी को नाखून से हटाने की भूल न करें वरना घाव भी हो सकता है।
नोट: नींबू, सिरका, बेकिंग सोडा या तेज घरेलू चीजों को छोटे बच्चों के स्कैल्प लगाने की भूल न करें वरना समस्या हो सकती है।
और पढ़ें: बच्चे के बाल झड़ रहे हैं? जानिए कौन-सा हेयर ऑयल देगा सबसे अच्छा रिजल्ट
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.