Remedies for Fizzy Hair: फ्रिजी बालों को स्टाइल करने के लिए केमिकल हेयर जैल की जगह अलसी के बीज, एलोवेरा, चिया सीड्स, मेथी और भिंडी से बने नैचुरल जैल का इस्तेमाल करें। जानें इनके फायदे और बालों को मिलने वाला पोषण।
फ्रिजी बालों को स्टाइल करने के लिए अक्सर लोग हार्ड कैमिकल जैल का इस्तेमाल करते हैं। ये जैल भले ही फ्रिजी बालों को शाइनिंग लुक देते हो लेकिन हार्म भी पहुंचाते हैं। आप इसके बजाय घरेलू उपाय चुन सकती हैं। नैचुरल जैल के रूप में कुछ इंग्रीडिएट्स का इस्तेमाल न सिर्फ बालों में में जैल जैसा शाइन देंगे और बल्कि अन्य फायदे भी पहुंचाएंगे। जानिए फ्रिजी बालों के लिए नैचुरल जैल के कुछ टिप्स।

अलसी के बीज
अलसी के बीज उबालकर बनाया गया जैल बालों को स्मूद करता है। ये हेयर जेल जैसा फील देता है। आप इसे लगाने के बाद साफ कर लें। ये बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है।ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाने के कारण बालों को इससे पोषण मिलता है।
एलोवेरा जैल
शुद्ध एलोवेरा जैल फ्रिजी बालों के लिए अच्छा माना जाता है। आप बाजार से मिलने वाले जैल के बजाय घर में ही एलोवेरा पत्तियों से जैल निकालकर बालों में लगाएं। इससे बालों को नमी मिलती है और बाल सिल्की दिखते हैं।
चिया सीड जेल
चिया सीड्स से बना नैचुरल जेल बालों को स्मूद बनाता है। कर्ली और फ्रिजी बालों में स्टाइलिंग जेल की तरह वर्क करके स्टाइलिंग के लिए परफेक्ट बनाता है।कर्ली बालों को बेहतर डिफाइन करने के साथ ही प्रोटीन और पोषक तत्वों की मौजूदगी के कारण ये अच्छा माना जाता है।
और पढ़ें: गलत समय पर योग करने का भयानक सच; मेडिकल साइंस की इस चेतावनी से हर कोई है हैरान!
भिगोए हुए मेथी दानों का पेस्ट
मेथी का पेस्ट बालों को मुलायम बनाता है और बालों में यह हल्का जैल जैसा टेक्सचर छोड़ता है। प्रोटीन, आयरन, निकोटिनिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
भिंडी जेल
भिंडी को उबालकर तैयार किया गया जेल फ्रिज़ी बालों को कंट्रोल करने का फेमस रेमिडी है। इसे लगाने के बाद बालों में नैचुरल जेल सा फील आता है।म्यूसीलेज, विटामिन A, C, K और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों में शाइन लाकर टूटने से बचाता है।
और पढ़ें: क्या 40 की उम्र में आप 20 साल के युवा को दे सकते हैं मात? PM मोदी ने खोला योग का बड़ा राज!
