Creeper Plants: घर को नेचुरली ठंडा रखना है? ये पौधे बनेंगे आपकी ग्रीन AC

Published : Jul 15, 2026, 01:00 PM IST

Best creeper plants: घर के लिए क्रीपर यान बानी बेल पौधों की लिस्ट देखें जो घर का तापमान कम रखने के साथ ही खूबसूरती भी कमाल की देते हैं। जानें, इनके फायदे और लगाने की सही जगह।

PREV
15

भारत में गर्मियों का मौसम लंबा रहता है। एक तरफ अप्रैल-मई में लू परेशान करती हैं तो बारिश के मौसम में उमस भारी गर्मी से लोग बेहाल हो जाते हैं। अगर आप भी घर के बढ़ते तापमान से परेशान हैं और ऐसे पौधे लगाना चाहते हैं तो कमरे को प्राकृतिक तौर पर ठंडा रखें तो बेल वाले पौधे बेस्ट है। कई शोध बनाते हैं कि घनी हरियाली वाली बेलें दीवारों पर पड़ने वाली धूप को रोकती हैं जिससे घर का तापमान कम महसूस होता है और सामान्य टंप्रेचर के मुकाबले कमर ठंडा रहता हैं।

25

बेल वाले पौधों के फायदे

  • दीवारों पर सीधी धूप नहीं पड़ने देते
  • आसपास का तापमान हमेशा कम करता है
  • घर की हवा को बेहतर बनाने में मददगार
  • बालकनी को ग्रीन लुक देते हैं
35

कर्टन क्रीपर

अगर आप प्राइवेसी पसंद करने वाले इंसान है तो कर्टन क्रीपर बेल को विकल्प बना सकते हैं। इसकी घनी पत्तियां कुछ महीनों में प्राकृतिक ग्रीन लुक देते हैं। इस बेल को मजबूत सपोर्ट की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें- दादी के बटुए को दें स्लिंग बैग टच, 5 स्टेप में ऐसे करें क्रिएट

बंगाल क्लॉक वाइन

घर को वाइब्रेंट और हरा-भरा दिखाने के लिए बंगाल क्लॉक वाइन भी शानदार विकल्प है। इसे आप दीवारों या बड़े ट्रेलिस के लिए विकल्प बना सकते हैं। इस बेल को हल्की धूप और नियमित नमी पसंद होती है।

45

पान की बेल

अगर आपके घर में छायादार जगह है तो आप पान की बेल लगा सकते हैं। इसकी पत्तियां न केवल देखने में सुंदर लगती है बल्कि खाने पीने से लेकर धार्मिक कार्यक्रमों में भी उपयोग की जाती हैं।

ये भी पढ़ें- गुलाब उगाने का देसी जुगाड़ ! केले के अंदर लगाएं कटिंग और देखें कमाल

स्टार जैस्मिन

Star Jasmin का यह पौधा, सफेद खुशबूदार फूलों संग आता है। आप इस बेल को एंट्री गेट, बालकनी और छोटे आंगन में लगाकर खूबसूरत बना सकते हैं।

55

मधुमालती का पौधा

घर में खुशबूदार फूल चाहिए तो मधुमालती सबसे आसान विकल्प है। यह बेल शानदार फूलों संग आती है, जो पहले सफेद, फिर गुलाबी और बाद में लाल रंग की होती है। इसे तेज धूप की जरूरत होती है। आप इसे गेट या मेन आर्च पर लगा सकते हैं।

बोगनवेलिया

कम पानी में भी तेजी से बढ़ने वाला यह पौधा गर्म मौसम में अच्छे से खिलता है। इसके रंग-बिरंगे फूलों की वजह से यह घर की बाहरी दीवारों को सुंदर बनाने का काम करेगा।

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Photos on

Recommended Stories