DIY Sunflower Sling Bag Ideas: दादी के पुराने बटुए को फेंकने की जरूरत नहीं है। जानिए कैसे आप इसे साटन कपड़े और कुछ आसान सामान से घर पर खूबसूरत स्लिंग बैग में बदल सकती हैं।

घर में नानी-दादी पैसे रखने के लिए कोई बड़ा पर्स नहीं खरीद हैं बल्कि ज्वेलरी रखने वाले पाउच को भी बटुआ बना लेती हैं। अगर आपके पास भी ऐसे छोटे-छोटे पर्स का अंबार हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय आप खूबसूरत सा सनफ्लावर स्लिंग पर्ल बना सकती हैं। यह बनाने में जितना आसान है, उतना ही फैशनेबल और महंगा लुक देता है। आइए जानते हैं इस DIY हैंडबैग को पर आसानी से बनाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

स्लिंग बैग बनाने के लिए जरूरी सामान

  • पुरानी बटुआ
  • आधा मीटर पीला साटन का कपड़ा
  • डार्क ब्राउन रंग का रिबन
  • सुई धागा
  • कैंची
  • सफेद मोती
  • पतली डोरी

स्लिंग बैग घर पर कैसे बनाएं ?

1. बैग बनाने के लिए पीले रंग के साटन कपड़े के छोटे-छोटे टुकड़े 4 इंच लंबे और 3 इंच चौकोर शेप में काट लें। आापको ऐसे कई सारे टुकड़े तैयार करने होंगे।

2. अब इन चौकोर टुकड़ों को ट्राइंगल शेप में मोड़े और सुई धागे की मदद से नीचे के हिस्से में जिग-जैग बनाते हुए सिलाई कर दें और धागे को खींच लें। इससे कपड़े में सिलवट आ जाएगी और यह दिखने में भी फूल की पत्ती की तरह दिखेगा। ऐसा आपको लगभग हर काटे हुए टकड़े के साथ करना है।

ये भी पढे़ं- बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स

3. अब पुराने बटुए पर ग्लू पर फैब्रिक ग्लू की मदद से पत्तियों को सर्कुलर मोशन शेप में एक-एककर चिपकाते जाएं। पत्तियों को इस तरह से लगाएं ताकि यह खिला हुआ सूरजमुखी जैसा फूल लगे। सनफ्लावर के बीच का काला हिस्सा बनाने के लिए ब्राउन रिबन लें और किनारे पर कैंची से छोटे-छोटे कट लगा दें। अब इस रिबन को गोल लेपेटकर पीस को फूल के ठीक बीच में ग्लू की मदद से चिपका दें।

ये भी पढे़ं-गुलाब उगाने का देसी जुगाड़ ! केले के अंदर लगाएं कटिंग और देखें कमाल

4. बैग टांगने के लिए एक पतली डोरी लें और उसे पाउच के दोनों किनारों पर ग्लू गन की मदद से अटैच कर दें। डोरी को मजबूती देने के लिए ऊपर से साटन के कपड़ा चिपकाएं। आप इसे खूबसूरत बनाने के लिए मोती या नग भी लगा सकती हैं।

View post on Instagram

5. बस तैयार है, आपक शानदार सनफ्लावर स्लिंग बैग जिसे आप हर तरह के अटायर पर कैरी कर सकती हैं। यह आपके लुक में चार चांद लगा देगा।