
Crispy Aloo Kala Masala Recipe: इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिस्पी आलू काला मसाला रेसिपी खूब वायरल हो रही है। बाहर से बेहद करारे और अंदर से मुलायम आलू, ऊपर से खुशबूदार काला मसाला और मसालों का दमदार फ्लेवर इस स्नैक को खास बनाता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट या मास्टरशेफ जैसा स्वाद चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। शाम की चाय, पार्टी स्नैक या फैमिली गेट-टुगेदर के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
इस रेसिपी के लिए बिना छिलका उतारे उबले हुए छोटे आलू, प्याज, लहसुन और तलने के लिए तेल लें। काला मसाला तैयार करने के लिए साबुत धनिया (गोटा धनिया), सूखी लाल मिर्च, साबुत काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, सफेद तिल और थोड़ा-सा गरम मसाला इस्तेमाल करें। यही मसालों का मिश्रण इस डिश को खास स्वाद और शानदार खुशबू देता है।
उबले हुए आलुओं का छिलका न उतारें। इन्हें हल्के हाथों से दबा दें ताकि तलने के बाद इनकी सतह ज्यादा क्रिस्पी हो जाए। सबसे पहले पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर आलुओं को शैलो फ्राई (Shallow Fry) करें। जब इन पर हल्की सुनहरी परत आ जाए, तब इन्हें गर्म तेल में डीप फ्राइ करें। इस दो-स्टेप फ्राइंग तकनीक से आलू बाहर से बेहद करारे और अंदर से सॉफ्ट बनते हैं।
ये भी पढ़ें- Chicken Pakora Recipe: प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ
एक पैन में गोटा धनिया, सूखी लाल मिर्च, सफेद तिल, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ता को धीमी आंच पर अच्छी तरह भून लें।अब उसी पैन में बारीक कटा प्याज और लहसुन सुनहरा होने तक भूनें। मसाले ठंडे होने पर इन्हें मिक्सर में पीस लें और इसमें थोड़ा-सा गरम मसाला मिला दें। ये आपका काला मसाला बनकर तैयार हो गया है। इसमें स्वादानुसार नमक मिला लें।
ये भी पढे़ं- Soya Oats Tikki: जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है सोया-ओट्स टिक्की, बच्चे भी करेंगे खूब पसंद
अब डीप फ्राई किए हुए आलुओं को तैयार मसाले वाले पैन में डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह टॉस करें, ताकि हर आलू पर काला मसाला अच्छी तरह कोट हो जाए। चाहें तो ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व करें। बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नरम और मसालों से भरपूर यह वायरल क्रिस्पी आलू काला मसाला एक बार खाने के बाद हर किसी का पसंदीदा स्नैक बन जाएगा।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.