
फूड पॉइजनिंग या इंफेक्शन हमेशा घर के बाहर के खाने के कारण नहीं होता है बल्कि इसकी असल वजह आपके घर में भी छिपी हो सकती हैं। आपका किचन अगर साफ नहीं है, तो बीमारी का कारण हो सकता है। जानिए आखिर कैसे किचन की गंदगी आपको बहुत बीमार कर सकती है और किन बातों का ध्यान रखने की अधिक जरूरत है।
फफूंद लगा चॉपिंग बोर्ड अक्सर इग्नोर कर दिया जाता है। अगर लकड़ी का बोर्ड भीगा रह जाता है या सही से सूख नहीं पाता है, तो इसमे फफूंद लग जाती है। फफूंद के कारण चॉपिंग बोर्ड हल्का सफेद दिखने लगता है लेकिन इसपर अक्सर ध्यान नहीं जाता है। अगर इस बोर्ड को साफ किए बिना सब्जी काटी जाती है, तो फफूंद खाने में चली जाती है। यही फूड पॉइजनिंग का कारण बनती है। हर इस्तेमाल के बाद गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से चॉपिंग बोर्ड को साफ करें। पूरी तरह सूखने के बाद ही अंदर रखें।
लकड़ी का चकला आटा और नमी सोखता है। सही से सफाई न होने के कारण इसमे गीला आटा सड़ता रहता है।समें फफूंदी और बैक्टीरिया पनप सकते हैं और रोटी के माध्यम से शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। इस्तेमाल के बाद जरूरत पड़ने पर हल्के साबुन से साफ करें और फिर धूप में सुखाएं।
और पढ़ें: नीम-एलोवेरा साबुन कैसे बनाएं, बारिश में पिंपल-खुजली से राहत पाने का आसान तरीका
खाने के छोटे-छोटे कण, तेल और नमी धीमे-धीमे किचन के सिंक में जमा होती रहती है। यह बैक्टीरिया के बढ़ने की जगह बन सकता है और बदबू भी बढ़ सकती है। रोजाना बर्तनों की सफाई के बाद सिंक को जरूर साफ करें। सप्ताह में एक-दो बार गुनगुने पानी से ड्रेन फ्लश करने पर ये साफ हो जाता है।
बर्तन साफ करने वाला स्पंज और कपड़ा लगातार गीला रहता है, तो ये भी फूड पॉइजनिंग या इंफेक्शन फैलाने में मदद करता है। स्पंज को समय-समय पर चेंज करने के साथ ही धूप में भी रख दिया करें ताकि नमी मर जाए।
और पढ़ें: ऑनलाइन ग्रॉसरी का अनदेखा सच! 'Place Order' से पहले क्यों छिपाई जाती है एक्सपायरी डेट?
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.