How to make soap at home: मानसून के मौसम में दानों और खुजली का डर सबसे ज्यादा रहता है। इससे बचने के लिए घर पर नीम-एलोवेरा का साबुन कैसे बनाएं ? जानें यहां।
बारिश का मौसम भले दिल और दिमाग को सुकून और ठंडक देता हो, लेकिन इस दौरान बैक्टिरियल इन्फेक्शन होने का खतरा भी सबसे ज्यादा रहता है। ऐसे में एंटी बैक्टीरियल साबुन या फिर पाउडर इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। अगर आप भी इन सब चीजों में पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं, प्राकृतिक तौर पर कैसे आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। दरअसल, यहां जानें कि कैसे आप नीम और एलोवेरा से घर पर ही साबुन बना सकते हैं जो न केवल रोगों से दूर रखेगा बल्कि एक्स्ट्रा खर्चा भी बचाएगा तो चलिए जानते हैं ये घर पर साबुन कैसे बनाएं ?

साबुन बनाने के लिए जरूरी सामान
- 500 ग्राम ग्लिसरीन साबुन बेस
- 2-3 ताजे एलोवेरा का जल
- 2 बड़े चम्मच पिसा हुआ नीम पाउडर
- 1 चम्मच विटामिन ई कैप्सूल
ये भी पढ़ें- सिर्फ कपड़े नहीं ! डिटर्जेंट पाउडर से इन 5 चीजों को बनाएं चमकदार

घर पर साबुन बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले, एलोवेरा के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करें, किनारों को काटकर एक बाउल में साफ जेल निकालें
- अब एलोवेरा जल को ग्राइंडर में डालकर ब्लेंडर करें जब तक ये क्रीम जैसा स्मूद न हो जाए
- गैस में एक बाउल चढ़ाएं और इसमें, ग्लिसरीन साबुन बेस को धीमी आंच पर पिघलाएं, इसे बीच-बीच में चलाते रहें
- मेल्टेड बेस में, एलोवेरा जेल के साथ, नीम पाउडर और 1 विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स करें
- बस साबुन का मिक्सचर तैयार है, इसे आप साबुन जमाने वाले सांचों में डालकर अच्छे से फिट करें
- 24 घंटे तक जमने के लिए जोड़ दें, ध्यान रहे इसे फ्रिज में न रखें
- जब साबुन पूरी तरह से सूख जाए तो एक दिन तक खुली जगह पर रखने के बाद इस्तेमाल करें
ये भी पढ़ें- बिना मेहनत बंपर पैदावार, हर मौसम में उगाएं ये 5 तरह की लौकी
साबुन को स्टोर कैसे करें ?
साबुन को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें। इस्तेमाल के बाद साबुनदानी में रखकर, सूखने रख दें। ऐसा करने से साबुन ज्यादा दिनों तक चलता है।
स्किन के लिए एलोवेरा के लिए फायदे
- एलोवेरा स्किन में नमी बनाए रखने के साथ स्किन हाइड्रेट करता है
- यह विटामिन A,C और E जैसे ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है
- सनबर्न की समस्या में राहत देने का काम करता है
चेहरे के लिए नीम के फायदे
- नीम चेहरे की धूल, गंदगी और तेल हटाने में मदद करता है
- नीम में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल या फंगल जैसी समस्याओं से बचाते हैं
- रेडनेस, खुजली और जलन होने पर नीम स्किन को आराम पहुंचाती है
