Kids Toys Diy: रोबोट से लेकर गिटार तक, पुरानी दफ्ती से बनाएं खूबसूरत खिलौने

Published : Jul 02, 2026, 09:58 AM IST
DIY Toys Ideas

सार

Cardboard DIY Toys for Kids: बच्चों के लिए महंगे खिलौने खरीदने की जगह घर पर पुरानी दफ्ती, पार्सल बॉक्स से बनाएं शानदार टॉयज। रोबोट से रॉकेट बनाने के क्रिएटिव आइडियाज।

आजकल बड़े से ज्यादा नखरे बच्चों के है। कपड़े से लेकर खिलौनों तक सब कुछ यूनिक होना चाहिए। कई बार तो बच्चे ऐसे टॉयज पसंद कर लेते हैं जिसके बारे में शायद ही पेरेंट्स जानते हो, साथ ही इनका प्राइस पूरा बजट बिगाड़कर रख देता है। अगर आप भी इस तरह की परिस्थिति का सामना हर बार करते हैं तो ये आर्टिकल खास है। जहां, लेकर आए हैं DIY Toys आइडियाज, जिन्हें बनाने के लिए पैसे की नहीं बल्कि घर पर रखी पुरानी दफ्ती की आवश्यकता होगी। यह बच्चों को पसंद भी आएंगे और आपका काम भी आसान करेंगे।

दफ्ती से बनाएं मजेदार रोबोट

बच्चों को रोबोट खूब पसंद आते हैं। आप इसे घर पर पुरानी दफ्तियों से बना सकते हैं। सबसे पहले कार्डबोर्ड का डिब्बा लें और उसमें ऊपर की तरह छोटे साइज का डिब्बा चिपका दें। यह धड़ और फेस दोनों का काम करेगा। हाथ-पैर बनाने के लिए लंबे-आयताकार डिब्बे लें और इन्हें ग्लू गन की मदद से धड़ के दोनों ओर चिपकाएं। अब सिर पर गोल आकार के पेपर से आंखे बनाएं। आप चाहे मार्कर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बटन-कंट्रोल बनाने के लिए पेंट का यूज करें।

बच्चों के लिए बनाएं रॉकेट

यह खिलौना भी बच्चों को खूब पसंद आएगा। इसे बनाने के लिए बेलनाकार ट्यूब लें, अगर यह नहीं है तो दफ्ती को गोल मोड़कर पाइप बना लें। ऊपरी हिस्सा बनाने के लिए दफ्ती को सर्किल के आकार में काटते हुए बीच में चीरा लगाएं और उसे ट्विस्ट कर कोन जैसा लुक दें। पंखों के लिए दूसरी दफ्ती से तीन-चार ट्राइंगल काटे और रॉकेट के बेस पर ग्लू गन की मदद से चिपका दें, ताकि उसे खड़ा किया जा सके। आप इसे एक्रेलिक पेंट से कलर और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- DIY Natural Wax: पार्लर का खर्चा जीरो ! किचन की इन चीजों से हटाएं फेशियल हेयर

DIY ड्रम सेट

इस क्राफ्ट को बनाने के लिए अलग-अलग हाइट की दफ्तियों या पार्सल बॉक्स को बड़े-छोटे आकार में काट लें, ध्यान रहे कि यह मजबूत डिजाइन पर होनी चाहिए। इसके बाद सभी को छोटे-बड़े साइज में फिट करें। ऊपरी बेस बनाने के लिए कार्डबोर्ड से राउंड शेप ढक्कन काटे और सभी ड्रमों में ग्लू की मदद से जोड़ दें। आप लकड़ी या फिर पेंसिल की मदद से इसे बजा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश में सबसे ज्यादा खिलते हैं ये 6 पौधे, रंग-बिरंगे फूल संग महक भरपूर

कार्डबोर्ड गिटार

यह सबसे आसान और खूबसूरत DIY है। जहां, बड़ी सी दफ्ती पर पेंसिल से गिटार का आउटलाइन बनाएं और कैंची की मदद से काट लें। हूबहू लुक के लिए गिटार के बीचों-बीच एक गोल छेद करें। जबकि नेक के ऊपरी-नीचे हिस्से पर 4-5 छेद करें ताकि इन्हें तार फिट किया जा सके। अब इसमें ऊन या कलरफुल थ्रेड को आर-पार पिरोकर अच्छी तरफ गांठ बांध दें ताकि वे टाइट रहें। बाद में मनपसंद पेंट से कलर कर सूखने रख दें।

किड्स कार आइडियाज

1-10 साल तक के बच्चे कार के दीवाने होते हैं। बाजार में तमाम तरह की महंगी कारें मौजूद हैं। यह क्राफ्ट खुद किड्स भी ट्राई कर सकते हैं। एक बड़ा दफ्ती का टुकड़ा लें, उसे इस तरह काट ताकि ऊपरी हिस्सा छत और आगे के हिस्सा बोनट जैसा दिखे। साइड में खिड़कियां बनाते हुए दफ्ती से ही गोल आकार के पहिए काट लें और सभी को ग्लू गन की मदद से धीरे-धीरे चिपकाते जाएं। आप इसे कलर स्प्रे या एक्रेलिक रंग से पेंट कर दें।

PREV

Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावल को फेंकने की भूल न करें, सूजी मिलाकर बनाएं सुपर क्रिस्पी अप्पे
Lal Chudi Set Ideas: लाल चूड़ियों के साथ बनाएं स्टाइलिश चूड़ा सेट, देखें 8 खूबसूरत आइडियाज