Best flowering plants for monsoon: बारिश के मौसम में कौन से पौधे लगाने चाहिए ? मानूसन के बेस्ट फूल वाले पौधों की लिस्ट, जानिए कौन से प्लांट आपकी छत को रंगीन बना देंगे और उनकी देखभाल के टिप्स।
बारिश का मौसम पेड़-पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान न तो पानी की दिक्कत होती है और न ही धूप से पौधे खराब होते हैं। ऐसे में क्यों न छत पर ऐसे प्लांट लगाए जाएं जो केवल मानसून के मौसम पर ही खिलते हों। अगर आप भी छोटी सी बगिया को यूनिक और खूबसूरत बनाने का प्रयास करते रहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। जहां, हम लेकर आए ऐसे पौधों की लिस्ट जिन्हें बारिश का मौसम सबसे ज्यादा पसंद आता है।

रेन लिली
Rain Lily प्लांट पहली बारिश के अचानक खिलने वाला पौधा है। इनके फूल देखने लायक होते हैं। सफेद, गुलाबी और पीले रंग के फ्लावर छत की सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। इन्हें मार्च से जुलाई तक लगा सकते हैं। इस पौधे को जल निकासी वाली मिट्टी संग हल्की धूप और छांव पसंद होती है।
गुलमेहंदी
गुल मेहंदी (Garden Balsam Plant) मानसून सीजन का सबसे प्रसिद्ध है। इसके गुलाबी, लाल, बैंगनी और सफेद रंग के फूल महीनों तक खिले रहते हैं। आप इसे जून-जुलाई के बीच लगा सकते हैं। पौधे को ज्यादा पानी देने से बचें।

ग्लोरी लिली
इस भारत के अलावा दूसरे देशों में Flame Lily के नाम से भी जाना जाता है। इस पौधे की खासियत आग की लपट जैसी दिखने वाली पत्तियां है। यह बेल के रूप में बढ़ती है और बारिश में तेजी से फैलता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि यह प्लांट विषैला होता है। इसलिए बच्चों और पालतू जानवरों से दूर रखें।
ये भी पढ़ें- 1000 रु. से कम में 7 आर्टिफिशियल चेन डिजाइन, डेली वियर के लिए बेस्ट
सफेद जिंजर जिली
बारिश का मौसम और छत सी आती फूलों की खुशबू मन को अलग सी शांति देती है। अगर आप खुशबूदार फूल लगाना चाहते हैं तो White Ginger Lily अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी सफेद तितली जैसी कलियां बारिश के मौसम में पूरी छत को महका देती हैं।
सियाम ट्यूलिप
यह पौधा नाम से भले ट्यूलिप है लेकिन असल Tulip Plant से इसका कोई नाता है। इस पौधे को मानसून का सीजन सबसे ज्यादा पसंद होता है और यह हल्की छांव में काफी तेजी से बढ़ता है।
मॉर्निंग ग्लोरी
Morning Glory एक बेलीय पौधा है, जो नीले, बैंगनी और गुलाबी-सफेद रंग के फूल देता है। इसे आप दीवार या जाली पर आसानी से लगा सकते हैं। प्लांट को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता भी नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- DIY Decor: बेकार समझकर फेंक देते हैं ये चीजें? इन्हीं से बनेंगे खूबसूरत होम डेकोर
बारिश में पौधों की देखभाल कैसे करें ?
- गमलों में पानी जमा न होने दें
- मिट्टी में रेत-कंपोस्ट मिलाएं ताकि जल निकासी अच्छे से हो
- हर 10-15 दिन में नीम के तेल से स्प्रे करें
- कीटयुक्त पत्तियों और जड़ों को हटा दें
- तेज बारिश में पौधों को ढक दें
नोट- भले बारिश में पौधे अच्छे से खिलते हो लेकिन ज्यादा पानी पौधों को मार सकता है। कई बार तेज बारिश से गमले में पानी भर जाता है और पर्याप्त ऑक्सीजन न मिलने से प्लांट जड़े सड़ने लगती हैं। ऐसे में मिट्टी और ड्रेनेज का ध्यान हमेशा र
