
गार्डनिंग का शौक रखने वाले ज्यादातर लोगों को लगता है कि खूबसूरत गार्डन बनाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। घर में मौजूद पुरानी और बेकार चीजों का सही इस्तेमाल करके आप बिना ज्यादा खर्च किए अपने घर, बालकनी या टैरेस को हरा-भरा बना सकते हैं। पुराने डिब्बे, प्लास्टिक की बोतलें, लकड़ी के क्रेट और किचन वेस्ट जैसी कई चीजें आपके गार्डन को नया लुक दे सकती हैं। आइए जानते हैं 7 ऐसे DIY आइडियाज, जो बिना पैसे खर्च किए आपके गार्डन को खूबसूरत बना देंगे।
घर में इस्तेमाल हो चुकी प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की बजाय उन्हें प्लांटर के रूप में इस्तेमाल करें। बोतल को बीच से काटकर उसमें मिट्टी भरें और छोटे फूलों, हर्ब्स या सक्युलेंट्स के पौधे लगाएं। इन्हें दीवार पर टांगकर वर्टिकल गार्डन भी तैयार किया जा सकता है।
और पढ़ें - Snake Plants Care: 7 दिन में हरा-भरा हो जाएगा स्नैक प्लांट, ट्राय करें ये 1 ट्रिक
पुराने पेंट के डिब्बे, टिन के डिब्बे या टूटी बाल्टियां पौधे लगाने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन्हें रंग-बिरंगे पेंट या DIY डिजाइन से सजाकर आप अपने गार्डन को सुंदर और यूनिक लुक दे सकते हैं। बस नीचे पानी निकलने के लिए छोटे छेद जरूर कर दें।
फल या सब्जियां रखने वाले पुराने लकड़ी के क्रेट आसानी से प्लांट स्टैंड में बदले जा सकते हैं। इन्हें एक के ऊपर एक सजाकर अलग-अलग ऊंचाई पर गमले रखें। इससे आपका गार्डन बैलेंस्ड और प्रीमियम दिखाई देगा।
महंगी खाद खरीदने की बजाय सब्जियों के छिलके, चायपत्ती, फलों के छिलके और अंडे के छिलकों से घर पर ही कम्पोस्ट तैयार करें। यह जैविक खाद पौधों की अच्छी ग्रोथ में मदद करती है और मिट्टी की क्वालिटी भी सुधारती है।
और पढ़ें - Wooden Plant Stand: 7 लाइटवेट वुडन प्लांट स्टैंड डिजाइन, घर को देंगे प्रीमियम फिनिश
अगर घर में पुराना टायर पड़ा है, तो उसे रंगकर बड़ा प्लांटर बनाया जा सकता है। इसमें रंग-बिरंगे फूल या सजावटी पौधे लगाकर गार्डन का अट्रैक्शन बढ़ाया जा सकता है। यह आइडिया बच्चों के खेलने वाले एरिया या लॉन में भी अच्छा लगता है।
पुराने चाय के कप, मग, स्टील या सिरेमिक के बर्तन जिन्हें अब इस्तेमाल नहीं किया जाता, वे छोटे पौधों के लिए शानदार प्लांटर बन सकते हैं। इनमें सक्युलेंट्स, कैक्टस या छोटे इंडोर प्लांट लगाकर टेबल, खिड़की या बालकनी को सजाया जा सकता है।
कांच की खाली बोतलों और जार में मनी प्लांट, बैम्बू या पानी में उगने वाले पौधे लगाकर घर को मॉडर्न लुक दिया जा सकता है। चाहें तो इन जार पर रस्सी, जूट या पेंट से सजावट करके इन्हें हैंगिंग प्लांटर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.