मनी प्लांट से जुड़े ये वास्तु टिप्स करते हैं फॉलो, तो लखपति बनने से नहीं रोक सकता कोई

Published : Nov 02, 2022, 07:28 PM IST
मनी प्लांट से जुड़े ये वास्तु टिप्स करते हैं फॉलो, तो लखपति बनने से नहीं रोक सकता कोई

सार

वास्तु शास्त्र में कई पेड़-पौधे के बारे में बताया गया है जिसे घर में लगाने से बरकत आती हैं। पॉजिटिव एनर्जी घर में रहता है। लेकिन इसे लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर इसे फॉलो नहीं करते हैं तो धन की हानि होती है।  

लाइफस्टाइल डेस्क. वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में कुछ पेड़-पौधे के बारे में कहा गया है कि अगर इन्हें सही तरीके से घर के अंदर या बाहर लगाया जाता है तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी। मनी प्लांट वास्तु शास्त्र के मुताबिक सबसे अच्छा पौधा माना गया है। इस पौधे को घर में लगाने से बरकत रहती हैं। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। लेकिन मनी प्लांट को लेकर कुच बातों को ध्यान देना चाहिए नहीं तो घर में दरिद्रता आ जाती है। चलिए बताते हैं मनी प्लांट को लेकर वास्तु नियम...

-मनी प्लांट घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसके लंबे-लंबे बेल को देखते ही मन खुश हो जाता है। वास्तु के नियम के मुताबिक मनी प्लांट के पत्तियों को जमीन पर नहीं फैलने देना चाहिए। इससे धन की हानि होती है। मनी प्लांट के बेल के रस्सी या फिर किसी चीज के सहारे ऊपर की तरफ रखना चाहिए।

-मनी प्लांट को किसी दूसरे बाहरी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती हैं और आर्थिक नुकसान होता है। अगर आप कहीं से मनी प्लांट चुराकर लाकर लगाती हैं तो यह शुभ माना जाता है। 

-वास्तु के जानकार बताते हैं कि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से हैं। इसलिए अगर आप मनी प्लांट को घर में लगाने की सोच रहे हैं तो शुक्रवार के दिन इसे लगाना शुभ होगा। इसके साथ ही शुक्रवार को मनी प्लांट को गलती से भी ना तोड़े या नुकसान पहुंचाएं।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद हर चीज को एक सही दिशा में रखने की जरूरत होती है। मनी प्लांट के साथ भी ऐसा है। वास्तु की मानें तो इस पौधे को  कभी भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट केवल दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।

-वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट हमेशा घर के अंदर ही लगाया जाना चाहिए। इसके साथ ही इसकी साफ-सफाई भी जरूरी है। गंदी जगह पर मनी प्लांट लगाने से निगेटिविटी फैलती है।

-मनी प्लांट का हरा-भरा होना अच्छा माना जाता है। अगर मनी प्लांट सूख गया है या फिर पीली पड़ गई है तो इसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए। इससे धन की हानि होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और बातचीत पर आधारित है।)

और पढ़ें:

क्या पीरियड शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट नहीं बढ़ती, जानें क्या कहता है रिसर्च

बुढ़ापे तक सेक्स लाइफ रहेगी मजेदार, रोजाना डाइट में ले इस फल का जूस, स्टडी में किया गया दावा

PREV

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

1 चीज से 5 काम: फेंकने की बजाय बच्चों के पुराने मोजों का करें नया इस्तेमाल
आलिया भट्ट के 6 सबसे यूनिक ब्लाउज, 2026 की वेडिंग के लिए आप भी बनवा लें