Dussehra 2022: विजयदशमी के मौके पर अपने घर आंगन में बनाएं ये रंगोली डिजाइंस

5 अक्टूबर को विजयदशमी का पावन त्योहार मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने घर आंगन में कैसी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Oct 4, 2022 4:15 AM IST

लाइफस्टाइल डेस्क : हिंदू धर्म में दशहरे का खास महत्व होता है। शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों के बाद दसवें दिन विजयदशमी (vijaydashmi 2022) का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था और भगवान श्री राम ने लंकेश रावण को हराकर उसका भी वध किया था। इस दिन को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन लोग अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने के साथ ही नए वाहन भी खरीदते है और अपने पुराने वाहनों की पूजा भी करते हैं। दशहरे के दिन विशेष पूजा-अर्चना का महत्व होता है। इसके 20 दिन बाद दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन दीपावली की रौनक दशहरे से ही शुरू हो जाती है। ऐसे में आप भी अपने घर आंगन में रंगोली बना सकते हैं और विजयदशमी के त्योहार पर मां लक्ष्मी का आगमन घर पर कर सकते हैं...

दशहरे का दिन अपार सुख समृद्धि वाला होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले काम करने चाहिए। ऐसे में आप उनके आगमन के लिए घर पर रंगोली बना सकते हैं।

अपने आंगन या भगवान के पास आप शुभ दशहरा लिखकर इस तरह से लंकेश रावण को बना सकते हैं। साथ ही इसमें आप मोह, लोभ, क्रोध, घमंड, स्वार्थ, अपेक्षा आदि चीजों को लिखकर इसके पास एक धनुष बाण बना दें। 

दशहरा की दिन इस तरह की फ्री हैंड रंगोली भी बेहद सुंदर नजर आएगी। इसपर दशहरा लिखकर इसके आसपास जिन चीजों को हमें अपनी जिंदगी से निकाल देना चाहिए उसे लिखकर उस पर धनुष बाण चला सकते हैं।

भगवान राम की इस तरह से प्रतिमा बनाकर आप अपने आंगन में शुभ दशहरा लिख सकते हैं। यह रंगोली बेहद खूबसूरत लगती है।

इस तरह की गोल और सिंपल रंगोली दशहरा के मौके पर आपके घर आंगन में बेहद खूबसूरत लगेगी। इससे बनाना भी बहुत आसान है आप एक गोल्ड रिंग की मदद से इसे आसानी से बना सकते हैं।

अलग-अलग रंगों से इस तरह की रंगोली भी आप विजयदशमी के मौके पर बना सकते हैं। इसके आजू-बाजू दो दीये लगाकर आप नीचे शुभ विजयदशमी लिखें।

रंगीन चावलों से घर आंगन में आप इस तरह से गणपति जी की रंगोली भी बना सकते हैं। उसके आजू बाजू दीये लगाकर इसे डेकोरेट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-Navmi Ke Upay: 4 अक्टूबर को महा नवमी पर करें ये 9 उपाय, हर संकट होगा दूर और चमकेगी किस्मत
 

Dussehra 2022: 5 अक्टूबर को दशहरे पर 6 शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में
 

Share this article
click me!