
मानसून शुरू होते ही घर के साथ ही किचन में भी नमी बढ़ जाती है। इस नमी के कारण चीटियां, कॉकरोच, फल मक्खियों या छोटे कीड़े बढ़ जाते हैं। यह कीड़े न सिर्फ खाने पीने की चीजों को खराब कर देते हैं बल्कि उनके कारण बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। आप कुछ खास आदतें अपनाकर मानसून में कीड़ों को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-से सिंपल टिप्स अपनाकर किचन को साफ रखा जा सकता है।
मानसून के मौसम में भले ही नमी बढ़ जाती हो लेकिन आपको किचन स्लैब और गैस के आसपास पानी जमा नहीं होने देना है। किचन साफ करने के बाद फैन चला दें ताकि किचन सूख जाए। बर्तन धोने के बाद सिंक को भी साफ और सूखा रखें। अगर कहीं पर पानी का रिसाव ज्यादा हो रहा है, तो उसे जल्दी ठीक करवा दें।
अगर आपका किचन बिखरा रहता है या फिर खाने पीने का सामान इधर-उधर पड़ा रहता है, तो कॉकरोच के साथ चीटियां और अन्य कीड़े भी आसानी से आ जाएंगे। आटा, चावल, दाल, चीनी, सूखे मेवे और मसाले को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में बंद रखें। अगर भोजन बच गया है, तो उसे खुला छोड़ने की भूल बिल्कुल मत करें, वरना कीड़े बढ़ जाएंगे।
और पढ़ें: कबाड़ में पड़े टायर से बनाएं गार्डनिंग DIY Decor, 5 क्रिएटिव तरीके से करें यूज
अक्सर गंदा कूड़ेदान मक्खियों या कॉकरोच से घिरा रहता है। अगर किचन की सफाई करनी है, तो कूड़ेदान को रोज खाली करें और ढक्कन बंद रखें। समय-समय पर डिसइन्फेक्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही सिंक में जमा गंदगी भी हटा दें।
केमिकल स्प्रे का इस्तेमाल करने के बजाय घरेलू उपाय जैसे कि तेजपत्ता, लौंग या पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। इससे कुछ कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है। आप चाहे तो किचन में पुदीना और धनिया का पौधा लगा सकते हैं।
और पढ़ें: Sliding Door Cleaning Tips: स्लाइडिंग डोर बार-बार हो रहा है जाम? अपनाएं ये 5 आसान सफाई ट्रिक्स
Lifestyle News in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle news in Hindi, Fashion news in Hindi, Beauty tips, Relationship advice, Health tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.